{"_id":"637ae6b61effbc461d026fb6","slug":"greece-earthquake-over-5-magnitude-quake-triggers-tsunami-fears-thousands-told-to-move-to-higher-ground","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tsunami Alert: ग्रीस में 5.5 तीव्रता का भूकंप, सुनामी का अलर्ट, लोगों को ऊंचाई वाली जगहों पर जाने की सलाह","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Tsunami Alert: ग्रीस में 5.5 तीव्रता का भूकंप, सुनामी का अलर्ट, लोगों को ऊंचाई वाली जगहों पर जाने की सलाह
Mon, 21 Nov 2022 10:16 AM IST
अभिषेक दीक्षित
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, एथेंस
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, एथेंस
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Mon, 21 Nov 2022 10:16 AM IST
सार
यूरोपियन-मेडिटेरेनियन सीस्मोलॉजिकल सेंटर (EMSC) के मुताबिक, भूकंप सोमवार को स्थानीय समयानुसार देर रात 1.25 बजे आया। इस दौरान भूकंप के झटके मिस्र में साइटिया के उत्तर-पूर्व में 60 किमी (37 मील) की दूरी पर महसूस किए गए।
विज्ञापन
भूकंप
- फोटो : Social Media
विस्तार
ग्रीस (यूनान) में सोमवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। यहां के क्रेते में सोमवार सुबह आए भूकंप की ताव्रता 5.5 मापी गई। इससे सुनामी की आशंका पैदा हो गई है। इस बीच निगरानी एजेंसियों को तटीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थान पर जाने के लिए कहा गया है। लोगों से कहा गया है कि वे समुद्र के किनारे से ऊंचाई वाली जगहों पर चले जाए।
विज्ञापन
यूरोपियन-मेडिटेरेनियन सीस्मोलॉजिकल सेंटर (EMSC) के मुताबिक, भूकंप सोमवार को स्थानीय समयानुसार देर रात 1.25 बजे आया। इस दौरान भूकंप के झटके मिस्र में साइटिया के उत्तर-पूर्व में 60 किमी (37 मील) की दूरी पर महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र 80 किलोमीटर की गहराई में था।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि भूकंप को उत्तरी अफ्रीका तक महसूस किया गया। प्रभावित इलाकों में किसी के हताहत होने या इमारतों को नुकसान पहुंचने की सूचना नहीं है। स्थानीय रिपोर्टों की मानें तो भूकंप के बाद घबराए लोग घरों और इमारतों से बाहर आ गए।
विज्ञापन