फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   government of Maldives strongly condemns incitement of arson terrorism targeted High Commission of India

Maldives: सरकार ने भारतीय उच्चायोग को आग लगाने वाले बयान की कड़ी निंदा की, कहा- ऐसी धमकियां बर्दाश्त नहीं

Sat, 24 Dec 2022 03:53 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, माले
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, माले Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 24 Dec 2022 03:53 PM IST
सार

मालदीव के विदेश मंत्रालय ने आधिकारिक बयान में कहा है, सरकार मालदीव में भारतीय उच्चायोग को निशाना बनाकर आगजनी करने और आतंकवाद भड़काने की कड़ी निंदा करती है। सरकार इस खतरे की बहुत ही गंभीरता से जांच कर रही है।

विज्ञापन
government of Maldives strongly condemns incitement of arson terrorism targeted High Commission of India
ग्लोबल वार्मिंग: समुद्र में डूब जाएगा भारत का ये पड़ोसी देश! - फोटो : iStock

विस्तार

विपक्षी प्रोग्रेसिव पार्टी (पीपीएम) के सदस्य अब्बास आदिल रिजा द्वारा हाल ही में भारतीय उच्चायोग को आग लगाने के आह्वान के बाद मालदीव सरकार ने बयान जारी किया है। मालदीवर सरकार ने आधिकारिक बयान में कहा है कि स्थिति के संबंध में सभी जरूरी सावधानी बरती जा रही है। 

विज्ञापन


मालदीव के विदेश मंत्रालय ने आधिकारिक बयान में कहा है, सरकार मालदीव में भारतीय उच्चायोग को निशाना बनाकर आगजनी करने और आतंकवाद भड़काने की कड़ी निंदा करती है। सरकार इस खतरे की बहुत ही गंभीरता से जांच कर रही है और अधिकारियों ने सभी जरूरी एहतियाती कदम उठाए हैं। 
विज्ञापन


मालदीव की सत्ताधारी डेमोक्रेटिक पार्टी (एमडीपी) ने आगजनी के लिए उकसाने के लिए रिजा के आह्वान की कड़े शब्दों में निंदा की। एमडीपी ने ट्वीट किया, एमडीपी भारतीय उच्चायोग पर आगजनी के आह्वान की कड़े शब्दों में निंदा करती है और अधिकारियों से मामले की जांच करने की मांग करती है। एमडीपी मित्र राष्ट्रों के प्रति हिंसा और नफरत फैलाने के विपक्ष के निरंतर प्रयास की निंदा करती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा, मालदीव सरकार ने कहा है कि सार्वजनिक सुरक्षा को बाधित करने वाले ऐसे बयानों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आधिकारिक बयान में कहा गया है, राजनयिक कोर की सुरक्षा को कम करने और सार्वजनिक सुरक्षा को बाधित करने के उद्देश्य से दुर्भावनापूर्ण इरादे से ऐसी धमकियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed