फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Governing country not same as managing cricket team,says Asif Ali Zardari to Imran Khan

पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति जरदारी ने कहा- देश चलाना क्रिकेट टीम चलाने जैसा नहीं है

Mon, 28 Dec 2020 01:25 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, लरकाना
पीटीआई, लरकाना Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 28 Dec 2020 01:25 AM IST
विज्ञापन
Governing country not same as managing cricket team,says Asif Ali Zardari to Imran Khan
पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी - फोटो : Twitter

पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने पीएम इमरान खान पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि देश चलाना कोई क्रिकेट टीम चलाने के समान नहीं है। 

विज्ञापन


पूर्व पाकिस्तान पीएम बेनजीर भुट्टो की 13 वीं पुण्यतिथि के मौके पर बोलते हुए, अली जरदारी ने कहा कि यह सरकार अपने आप ही खत्म हो जाएगी। साथ ही उन्होंने कहा कि एक देश चलाने के लिए अलग मानसिकता की जरूरत होती है जो इनके पास नहीं है।
विज्ञापन



जरदारी ने जोरदार हमला बोलते हुए सरकार को चुनाव कराने और यह देखने की चुनौती दी कि लोग किसके पीछे खड़े हैं। उन्होंने आगे कहा कि राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो ने लोगों को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया है। जरदारी ने कहा कि मैंने पहले दिन विधानसभा में कहा कि देश को चलाओ या राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो चलाओ।
विज्ञापन
विज्ञापन


पाकिस्तान में विपक्ष इमरान सरकार के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद किए हुए है। पाकिस्तान डेमोक्रेटिक मूवमेंट देश की राजनीति में चुनावी धांधली, भ्रष्टाचार, और पाकिस्तान सेना के प्रभुत्व के आरोपों पर इमरान खान सरकार के खिलाफ सरकार विरोधी रैलियां कर रहा है।

इन रैलियों में पूरा विपक्ष एक साथ इमरान सरकार पर हमला कर रहा है और गद्दी से हटाने की मांग की जा रही है। पीडीएम ने 16 अक्टूबर से पेशावर, गुजरांवाला, कराची, क्वेटा, मुल्तान और लाहौर में छह पीडीएम रैलियों का आयोजन किया है, इन रैलियों में इन्हें जनता का काफी समर्थन प्राप्त हुआ है। 

पाकिस्तान में लोग सरकार से लगातार सवाल पूछ रहे हैं। वहीं विपक्षी पार्टियों की बड़ी बड़ी रैलियों ने लोगों को अपनी ओर खूब आकर्षित किया है। विपक्षी पार्टियों की रैलियों जमकर भीड़ उमड़ी।


ग्यारह विपक्षी दलों का नवगठित गठबंधन पाकिस्तान डेमोक्रेटिक मूवमेंट (पीडीएम) लगातार मजबूत होता जा रहा है और पूरे मुल्क में लोकप्रिय होता जा रहा है, जिसने पाकिस्तान तहरीक-ए इंसाफ (पीटीआई) सरकार की नींद उड़ा दी है।

यदि ढाई साल पहले सत्ता में आई सरकार के शासन और लोगों तक उसकी पहुंच का रिपोर्ट कार्ड तैयार किया जाए, तो सरकार के किसी भी विभाग में किसी को ज्यादा सफलता नहीं दिखेगी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed