फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Google to change map names for Gulf of Mexico, Denali when US updates them based on Trump order

US: गूगल करेगा मेक्सिको की खाड़ी और डेनाली पर्वत के नाम में बदलाव, सरकारी दस्तावेजों में अपडेट का इतंजार

Tue, 28 Jan 2025 07:50 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन। Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 28 Jan 2025 07:50 PM IST
सार

US: गूगल ने कहा है कि वह मेक्सिको की खाड़ी और डेनाली के नाम बदलने के लिए तैयार है, लेकिन यह बदलाव तब होगा जब अमेरिकी सरकार आधिकारिक रूप से इन नामों को अपडेट करेगी। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आदेश पर मेक्सिको की खाड़ी का नाम 'अमेरिका की खाड़ी' और डेनाली का नाम 'माउंट मैकिनली' किया जाएगा।

विज्ञापन
Google to change map names for Gulf of Mexico, Denali when US updates them based on Trump order
Google Maps - फोटो : FREEPIK

विस्तार

गूगल ने कहा है कि वह मेक्सिको की खाड़ी (गल्फ ऑफ मेक्सिको) और डेनाली के नाम बदलने के लिए तैयार है। हालांकि, यह बदलाव तभी होगा जब अमेरिकी सरकार अपने आधिकारिक दस्तावेज में भी इन स्थानों के नामों को अपडेट करेगी। कंपनी ने कहा कि वह केवल तभी बदलाव करेगी जब सरकार इन स्थानों के आधिकारिक नामों को अपडेट करेगी। 
विज्ञापन


राष्ट्रपति बनने के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने आदेश दिया था कि दक्षिण अमेरिका, मेक्सिको और क्यूबा से घिरे पानी वाले क्षेत्र (मेक्सिको की खाड़ी) का नाम बदलकर 'अमेरिका की खाड़ी' (गल्फ ऑफ अमेरिका) रखा जाए। इसके अलावा, उन्होंने अमेरिका के सबसे ऊंची पर्वत चोटी 'डेनाली' का नाम बदलकर 'माउंट मैकिनली' रखने का भी आदेश दिया। 
विज्ञापन


गूगल ने कहा, यह हमारी पुरानी परंपरा रही है कि हम नामों में बदलाव करते हैं, जब वे आधिकारिक सरकारी स्रोतों में अपडेट होते हैं। कंपनी ने यह भी कहा कि अगर अमेरिका के 'जियोग्राफिक नेम्स इन्फोर्मेशन सिस्टम' में नाम अपडेट होते हैं, तो गूगल मैप्स पर यह बदलाव जल्द ही दिखेगा। गूगल ने कहा, जब ऐसा होगा, तो हम जल्द ही गूगल मैप्स में अमेरिका में माउंट मैकिनली और अमेरिका की खाड़ी के नाम अपडेट करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


'डेनाली' अलास्का के मूल निवासियों का पसंदीदा नाम है। पहले इस पहाड़ी का नाम मैकिनली रखा गया था, जो अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति विलियम मैकिनल के सम्मान में रखा गया था। लेकिन 2015 में पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने इसका नाम बदलकर डेनाली कर दिया। मैकिनली नाम सोने का खनन करने वाले एक खनिक ने 19वीं सदी में दिया था। 


एसोसिएटेड प्रेस ने कहा कि वह मेक्सिको की खाड़ी का जिक्र उसे पारंपरिक नाम से करेगा, जिसे 400 वर्षों से इस्तेमाल किया जा रहा है, लेकिन वह अमेरिका की खाड़ी नाम का भी जिक्र करेगा। एपी माउंट मैकिनली नाम ही इस्तेमाल करेगा, क्योंकि यह क्षेत्र पूरी तरह से अमेरिका में स्थित है और राष्ट्रपति को अपने देश के भौगोलिक नामों को बदलने का अधिकार है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed