फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Good news for visiting Australia country approves covishield for international travelers

बड़ी राहत: ऑस्ट्रेलिया ने यात्रियों के लिए कोविशील्ड वैक्सीन को दी मान्यता, अभी इनको करना होगा इंतजार

Fri, 01 Oct 2021 03:04 PM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रशांत कुमार झा Updated Fri, 01 Oct 2021 03:04 PM IST
सार

ऑस्ट्रेलिया ने सीरम इंस्टीट्यूट की ओर से निर्मित वैक्सीन कोविशील्ड को मान्यता दे दी है। ऑस्ट्रेलिया ने शुक्रवार को एस्ट्राजेनेका की मदद से बन रहे कोविशील्ड टीके को अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए 'मान्यता प्राप्त वैक्सीन' के रूप में घोषित किया।

विज्ञापन
Good news for visiting Australia country approves covishield for international travelers
कोविशील्ड - फोटो : twitter@serum institute

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया की यात्रा करने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर है। ऑस्ट्रेलिया ने सीरम इंस्टीट्यूट की ओर से निर्मित वैक्सीन कोविशील्ड को मान्यता दे दी है। ऑस्ट्रेलिया ने शुक्रवार को एस्ट्राजेनेका की मदद से बन रहे कोविशील्ड टीके को अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए 'मान्यता प्राप्त वैक्सीन' के रूप में घोषित किया। ऑस्ट्रेलिया के थेरेप्यूटिक गुड्स एडमिनिस्ट्रेशन (टीजीए) ने सेफ्टी डेटा का मूल्यांकन करने के बाद भारत की कोविशील्ड और चीन की कोरोनावैक (सिनोवैक) वैक्सीन को "मान्यता प्राप्त टीके" के रूप में सूचीबद्ध किया है। हालांकि, छात्रों को अभी इसके लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा। छात्रों के लिए सरकार ने अभी कोई बयान जारी नहीं किया है। 

विज्ञापन


ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन और कई मंत्रियों की ओर से संयुक्त रूप से जारी बयान में कहा गया है कि कोविशील्ड, और चीनी वैक्सीन कोरोनावैक या सिनोवैक को आने वाले अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को टीकाकरण के रूप में मान्यता दे सकते हैं। बयान में कहा गया है कि देश को सुरक्षित रूप से खोलने के लिए अंतरराष्ट्रीय सीमा पर आने वाले परिवर्तनों के लिए बड़े फैसले लिए गए हैं। हमारी सरकार आने वाले महीनों में अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट या सीमाओं पर टीकाकरण या कोरोना से निपटने की तैयारी शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


छात्रों को करना होगा इंतजार
बता दें कि भारत की ओर से ऑस्ट्रेलिया पर लगातार खोलने और लोगों की यात्रा करने की अनुमति देने का दबाव पड़ता रहा है।  हाल ही में वाशिंगटन में क्वाड देशों के सम्मेलन में पीएम मोदी और ऑस्ट्रेलिया पीएम की मुलाकात हुई थी। इसमें कोरोना से निपटने के लिए के लिए चारों सदस्य देशों ने सहमति जताई थी। क्वाड सम्मेलन के अगले ही हफ्ते ऑस्ट्रेलिया ने भारतीयों को राहत देते हुए कोविशील्ड टीके को अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए 'मान्यता प्राप्त वैक्सीन' के रूप में घोषित कर दिया। हालांकि, स्टूडेंट्स को अभी इसके लिए इंतजार करना पड़ेगा। बता दें कि ऑस्ट्रेलिया पढ़ाई के लिए भारतीय स्टूडेंट्स को अपनी ओर तेजी से खींच रहा है। 2019-20 के दौरान भारतीय छात्रों ने ऑस्ट्रेलियाई अर्थव्यवस्था में $6.6 बिलियन का योगदान दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed