फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Golgappas makes frequent entries into White House menu US news in hindi

US: व्हाइट हाउस के कार्यक्रमों में खान-पान में शामिल हुई पानीपुरी, समोसे के बाद मेहमानों की पसंद बनी

Tue, 14 May 2024 03:40 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला वॉशिंगटन Published by: श्वेता महतो Updated Tue, 14 May 2024 03:40 PM IST
सार

कम्युनिटी नेता अजय जैन भुतोरिया ने बताया कि पिछले साल भी व्हाइट हाउस में पानीपुरी परोसा गया था। इस साल वह पानीपुरी ढूंढ ही रहे थे, तभी एक सर्वर उसे वहां लेकर आया। 

विज्ञापन
Golgappas makes frequent entries into White House menu US news in hindi
व्हाइट हाउस में गोलगप्पा - फोटो : ANI

विस्तार

भारत में स्ट्रीट फूड की बात करें तो गोलगप्पा को बहुत पसंद किया जाता है। इसे पानीपुरी और पुचका के नाम से भी जाना जाता है। मौजूदा समय में इसे केवल भारत में ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी काफी पसंद किया जाता है। अमेरिका के व्हाइट हाउस में भी गोलगप्पे की एंट्री हो चुकी है। यहां मेहमानों को गोलगप्पे परोसे जा रहे हैं। 
विज्ञापन


व्हाइट हाउस में परोसा गया गोलगप्पा 
पिछले साल इसे कम से कम दो बार परोसा गया है। हाल ही में सोमवार को राष्ट्रपति जो बाइडन ने रोज गार्डेन रिसेप्शन की मेजबानी की। इस दौरान भी गोलगप्पा परोसा गया। इस कार्यक्रम में एशियाई-अमेरिकी और कई भारतीय-अमेरिकी शामिल थे। व्हाइट हाउस में अबतक केवल समोसे ही परोसे जाते थे, लेकिन अब यहां गोलगप्पे की भी एंट्री हो चुकी है।
विज्ञापन


कम्युनिटी नेता अजय जैन भुतोरिया ने कहा, "पिछले साल जब मैं यहां था, तब यहां पानीपुरी परोसा गया था। इस साल भी मैं यहां पानीपुरी ढूंढ रहा था, तभी अचानक एक सर्वर पानीपुरी लेकर आया। यह बहुत अद्भुत था। इसका स्वाट बहुत चटपटा और मसालेदार था। शानदार!"
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेरिका में पसंद किया जा रहा है गोलगप्पा 
भुतोरिया ने व्हाइट हाउस की कार्यकारी शेफ क्रिस्टेटा कॉमरफोर्ड से मुलाकात की और उनसे गोलगप्पे के बारे में पूछा। उन्होंने बताया, "मैंने उनसे पूछा कि क्या आप अपने घर में गोलगप्पा बनाती हैं? उन्होंने कहा हां, हम व्हाइट हाउस में सबकुछ बनाते हैं।"


पिछले कुछ वर्षों से अमेरिका में गोलगप्पा को बहुत पसंद किया जा रहा है। भुतोरिया ने आगे कहा, "अमेरिकी नेता कई बार भारत यात्रा कर चुके हैं। मुझे यकीन है कि भारत के नेता अपने समकक्ष को सभी स्ट्रीट फूड में से गोलगप्पा चखने के लिए जरूर कहते होंगे। गोलगप्पा को चखने के बाद ही इसे व्हाइट हाउस में लाया गया है।" उन्होंने बताया कि अब इसे यहां कई स्थानों में भी देखा जा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed