फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Gold worth Rs20 million stolen from Pakistani jewellers cabin bag during flight

Pakistan: कराची आ रहे विमान में यात्री के बैग से दो करोड़ का सोना चोरी, तलाशी के बाद भी नहीं हुआ बरामद

Mon, 05 Sep 2022 09:51 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कराची
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कराची Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 05 Sep 2022 09:51 PM IST
सार

जौहरी ने बताया कि फ्लाइट के दौरान प्लेन के केबिन में रखे बैग में डेढ़ किलोग्राम सोना गायब हो गया। उन्होंने कहा कि उन्होंने फ्लाइट के दौरान लापता सोने के बारे में केबिन क्रू को सूचित किया। 

विज्ञापन
Gold worth Rs20 million stolen from Pakistani jewellers cabin bag during flight
एयरपोर्ट पर स्कैनिंग (सांकेतिक) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दुबई से कराची जा रही फ्लाइट में एक पाकिस्तानी जौहरी के केबिन बैगेज से दो करोड़ रुपये का सोना चोरी हो गया। मीडिया रिपोर्ट्स में यह जानकारी दी गई। 
विज्ञापन


पाकिस्तान के एक प्रमुख अखबार ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि मोहम्मद मूनिस ने रविवार की दोपहर इंटरनेशनल फ्लाइट के दौरान 1,542 ग्राम सोना खो दिया। कराची में फ्लाइट लैंड के बाद प्लेन के क्रू मेंबर्स ने तलाश की लेकिन सोना बरामद नहीं किया जा सका।

जौहरी ने बताया कि फ्लाइट के दौरान प्लेन के केबिन में रखे बैग में डेढ़ किलोग्राम सोना गायब हो गया। उन्होंने कहा कि उन्होंने फ्लाइट के दौरान लापता सोने के बारे में केबिन क्रू को सूचित किया। 
विज्ञापन

    
पीड़ित ने बताया कि प्लेन के लैंड करने के बाद एयरपोर्ट पर सुरक्षा बलों ने चोरी हुए सोने की तलाश में यात्रियों की शत-प्रतिशत स्कैनिंग की। लेकिन फ्लाइट के दौरान चुराया गया सोना बरामद नहीं हो सका। रिपोर्ट में एयरलाइन के नाम का जिक्र नहीं किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
यात्री ने पहले ही पाकिस्तान के सीमा शुल्क अधिकारियों को सोना लाने के बारे में सूचित कर दिया था। सूत्रों के मुताबिक, यात्री कानूनी रूप से निर्यात किए गए आभूषणों की आधी कीमत सोने के रूप में वापस ला रहा था। सोना का स्वामित्व कराची के नौरत्न ज्वैलर्स के पास था। 


ड्यूटी पर मौजूद सीमा शुल्क अधिकारियों ने अखबार को बताया कि यात्री रिपोर्ट के आधार पर विमान की विस्तृत तलाशी ली गई। अधिकारियों ने संकेत दिया कि चोरी दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट से प्रस्तान के समय हुई होगी लेकिन पीड़ित यात्री ने कहा कि फ्लाइट के दौरान सोने की मौजूदगी की पुष्टि की गई थी और यह चोरी की गई। देश में चोरी की यह दूसरी असामान्य घटना है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed