फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   'Going to have a very good outcome for our country and the world': Trump ahead of meeting with Xi

Donald Trump: 'अमेरिका और दुनिया के लिए निकलेंगे अच्छे नतीजे..', जिनपिंग से मुलाकात से पहले बोले डोनाल्ड ट्रंप

Wed, 29 Oct 2025 02:24 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सिओल।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सिओल। Published by: निर्मल कांत Updated Wed, 29 Oct 2025 02:24 PM IST
सार

Donald Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से होने वाली बैठक को लेकर भरोसा जताया कि इससे उनके देश और दुनिया के लिए सकारात्मक नतीजे निकलेंगे। उन्होंने कहा कि चीन के साथ उनके संबंध अच्छे हैं और कई समस्याओं का समाधान हो सकता है। 

विज्ञापन
'Going to have a very good outcome for our country and the world': Trump ahead of meeting with Xi
डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिका के राष्ट्रपति - फोटो : पीटीआई (फाइल)

विस्तार

चीनी समकक्ष शी जिनपिंग से गुरुवार को होने वाली बैठक से पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भरोसा जताया कि इस मुलाकात से उनके देश और पूरी दुनिया के लिए बहुत अच्छा परिणाम निकलेगा। ट्रंप ने यह बयान बुधवार को पत्रकारों से बातचीत में दिया, जब वह एयर फोर्स वन विमान से दक्षिण कोरिया जा रहे थे।
विज्ञापन


'मुलाकात में निकलेगा समस्याओं का समाधान'
पत्रकारों ने ट्रंप जिनपिंग से होने वाली मुलाकात के बारे में पूछा, तो उन्होंने कहा, कल सुबह होने वाली बैठक वह है जिसे ज्यादातर लोग सबसे दिलचस्प मानते हैं। मुझे लगता है कि हमारी शी जिनपिंग से शानदार मुलाकात होगी और कई समस्याओं का समाधान निकलेगा। उन्होंने कहा कि वह इस बैठक को लेकर आशावादी हैं। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: गाजा में US की शर्तें तोड़ने को तैयार इस्राइल, फिर भी ट्रंप ने किया समर्थन, जानें क्या बोले
विज्ञापन
विज्ञापन


चीन के साथ हमारे बहुत अच्छे संबंध: ट्रंप
ट्रंप ने कहा,  मुझे थोड़ी जानकारी है कि क्या चल रहा है, क्योंकि हम उनसे पहले से बात कर रहे हैं। हम अचानक किसी बैठक में नहीं जा रहे। चीन के साथ हमारे संबंध बहुत अच्छे हैं। इसलिए मुझे लगता है कि हमारे देश और पूरी दुनिया के लिए बहुत अच्छा परिणाम निकलने वाला है। यह दुनिया के लिए जरूरी है।


'किम जोंग-उन से बातचीत के तैयार हूं....'
अमेरिकी राष्ट्रपति का दक्षिण कोरिया दौरा खास माना जा रहा है, क्योंकि वह गुरुवार को चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से बहुप्रतीक्षित शिखर बैठक करने वाले हैं। यह 2019 के बाद दोनों नेताओं की पहली मुलाकात होगी। योन्हाप एजेंसी के मुताबिक, ट्रंप ने कहा कि वह उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग-उन से फिर बातचीत करने के लिए तैयार हैं, भले ही इसके लिए उन्हें दक्षिण कोरिया में ठहरना पड़े। हालांकि, उत्तर कोरिया ने अब तक इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

ये भी पढ़ें: तालिबान से नहीं बनी सहमति, अब अफगानिस्तान को भारत की कठपुतली बता रहा पाकिस्तान; जानें क्यों चिंतित

उत्तर कोरिया ने किया क्रूज मिसाइलों का परीक्षण
इसके बजाय, उत्तर कोरिया ने बुधवार को दावा किया कि उसने मंगलवार को पीले सागर यानी यलो सी में समुद्र से सतह पर मार करने वाली सामरिक क्रूज मिसाइलों का परीक्षण किया है। यह परीक्षण अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग (एपीईसी) सम्मेलन में शामिल होने के लिए दक्षिण कोरिया पहुंचने से ठीक पहले किया गया।




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed