फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Gaza Ceasefire If Hamas doesn't behave well Israel has right to respond says Trump

Gaza Ceasefire: गाजा में US की शर्तें तोड़ने को तैयार इस्राइल, फिर भी ट्रंप ने किया समर्थन, जानें क्या बोले

Wed, 29 Oct 2025 08:23 AM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन। Published by: निर्मल कांत Updated Wed, 29 Oct 2025 08:23 AM IST
सार

Gaza Ceasefire: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि गाजा में जारी संघर्षविराम समझौते को कोई खतरा नहीं होगा। उन्होंने इस्राइल के जवाबी हमलों का समर्थन करते हुए कहा कि हमास अगर सही व्यवहार नहीं करेगा तो उसका अंत कर दिया जाएगा। ट्रंप ने जोर देकर कहा कि इस्राइली हमलों के बावजूद गाजा में युद्धविराम जारी रहेगा।

विज्ञापन
Gaza Ceasefire If Hamas doesn't behave well Israel has right to respond says Trump
डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : पीटीआई (फाइल)

विस्तार

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को कहा कि लागू हुए संघर्षविराम समझौते को कोई भी खतरा नहीं होगा। ट्रंप का यह बयान उस समय आया, जब इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने गाजा पर तत्काल शक्तिशाली हमले करने का आदेश दिया। 
विज्ञापन


अमेरिकी राष्ट्रपति ने हमास को दी चेतावनी
एयरफोर्स वन में पत्रकारों से बातचीत के दौरान ट्रंप ने कहा, हमास की ओर से संघर्षविराम के कथित उल्लंघन के बाद इस्राइल को जवाब देने का अधिकार है। उन्होंने हमास को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर उसने सही से व्यवहार नहीं किया, तो उसका अंत कर दिया जाएगा। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: पीयूष गोयल का ब्रसेल्स दौरा संपन्न, बोले- दोनों अर्थव्यवस्थाओं के लिए लाभकारी ढांचा तैयार
विज्ञापन
विज्ञापन

 
गाजा में संघर्षविराम जारी रहेगा: ट्रंप
अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि गाजा में संघर्षविराम जारी रहेगा। उनके बयान की झलक उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के विचारों में भी दिखी, जिन्होंने कहा कि इस्राइली हमलों में तीस लोगों की मौत के बावजूद गाजा में युद्धविराम अब भी कायम है। 


स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस्राइल के ताजा हवाई हमलों में गाजा में कम से कम 20 लोगों की मौत हुई। अल जजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक, इस्राइली हमलों के जवाब में हमास की सशस्त्र शाखा कसम ब्रिगे ने तेल अवीव पर समझौते का उल्लंघन करने का आरोप लगाया और कहा कि इससे बंधकों के शव सौंपने की योजना स्थगित कर दी जाएगी। 

ये भी पढ़ें: तालिबान से नहीं बनी सहमति, अब अफगानिस्तान को भारत की कठपुतली बता रहा पाकिस्तान; जानें क्यों चिंतित

हमास से जुड़े समूह ने एक बयान में चेतावनी दी कि इस्राइली हमलों में किसी तरह की बढ़ोतरी से शवों की खोज, खुदाई के काम में बाधा आएगी, जिससे गाजा में बचे 13 बंदियों के शवों को लौटाने में देरी होगी।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed