{"_id":"62b7689e8747d2271024406c","slug":"global-times-report-vietnam-can-take-away-status-factory-of-the-world-from-china","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्लोबल टाइम्स की रिपोर्ट: चीन से ‘दुनिया की फैक्टरी’ का दर्जा छीन सकता है वियतनाम","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
ग्लोबल टाइम्स की रिपोर्ट: चीन से ‘दुनिया की फैक्टरी’ का दर्जा छीन सकता है वियतनाम
Sun, 26 Jun 2022 01:31 AM IST
देव कश्यप
एजेंसी, बीजिंग (चीन)।
एजेंसी, बीजिंग (चीन)।
Published by: देव कश्यप
Updated Sun, 26 Jun 2022 01:31 AM IST
सार
चीन के मैन्यूफैक्चरिंग हब गुआंगडोंग प्रांत और शंघाई में ओमिक्रॉन वायरस के कारण सामानों की आपूर्ति कमजोर पड़ी तो महामारी के बावजूद वियतनाम के पहली तिमाही के आर्थिक आंकड़े चमकदार दिखने लगे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जमीन की कम कीमतों, श्रमिकों के कम वेतन और फैक्टरियां व गोदाम चलाने पर कर्म खर्च की खासियतोें के चलते वियतनाम जल्द ही चीन से दुनिया की फैक्टरी का दर्जा छीन सकता है।
विज्ञापन
ग्लोबल टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, चीन के मैन्यूफैक्चरिंग हब गुआंगडोंग प्रांत और शंघाई में ओमिक्रॉन वायरस के कारण सामानों की आपूर्ति कमजोर पड़ी तो महामारी के बावजूद वियतनाम के पहली तिमाही के आर्थिक आंकड़े चमकदार दिखने लगे। वियतनाम के आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, 2022 की पहली तिमाही में उसकी अर्थव्यवस्था ने पिछले साल के मुकाबले 5.03 फीसदी की बढ़त हासिल की। इसके मुकाबले चीन की वृद्धि दर केवल 4.8 फीसदी रही। इस तिमाही में वियतनाम का विदेश व्यापार 17635 करोड़ डॉलर पहुंच गया। पिछले साल के मुकाबले इसमें 14.4 फीसदी की बढ़त हासिल हुई। इधर चीन का पहली तिमाही में कारोबार युआन में 10.7 फीसदी की दर से बढ़ा।
विज्ञापन
इसके अलावा, विदेशी निवेशक और अन्य विदेशों में स्थित कारोबारी वियतनामी बाजार में पैसा लगा रहे हैं। ग्लोबल टाइम्स ने बताया कि ब्रिटेन से पीछे हटने के बाद बड़े कारोबारी ली का-शिंग ने वियतनाम में आधारभूत ढांचे पर अरबों का निवेश किया है। दक्षिण एशिया में जैसे-जैसे महामारी प्रतिबंध हट रहे हैं और चीन के बड़े शहरों में ओमिक्रॉन का डर बढ़ रहा है, उससे चीन के फैक्टरी ऑर्डर बाहर जाने की खबरें हेडलाइन बनने लगी हैं। ऐसे में खरीदार दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था पर निर्भरता कम कर वियतनाम जैसे देशों की ओर रुख कर सकते हैं।
विज्ञापन
वियतनाम ने चीन का अनुसरण कर लागू किए आर्थिक सुधार
चीन ने सुधार लागू करते हुए 1978 में खुलना शुरू किया था। वियतनाम ने उसका अनुसरण करते हुए अपने बाजार में ‘दोई मोई’ नाम से मशहूर आर्थिक सुधार 1986 में शुरू किए थे। पिछले कुछ दशकों में दोनों देशों की आर्थिक वृद्धि दर उल्लेखनीय रही है।
अमेरिका से तनातनी के कारण अन्य देशों में गया कारोबार
अमेरिका और चीन के बीच 2018 में व्यापार युद्ध शुरू हुआ। दोनों देशों के विवाद से वियतनाम और मैक्सिको जैसे उभरते देशों को सर्वाधिक लाभ हुआ। वियतनाम के अमेरिका के साथ व्यापार में 2018 के बाद तेज बढ़ोतरी हुई है। आंकड़ों के मुताबिक, वियतनाम को अमेरिका के साथ कारोबार में 2021 में 8100 करोड़ डॉलर का सर्वाधिक लाभ हुआ। 2020 में यह केवल 6300 करोड़ डॉलर था। निकट भविष्य में भी वियतनाम विदेशी निवेश और सप्लाई चेन विविधीकरण के लिए आकर्षक रहेगा।