{"_id":"5d3eeede8ebc3e6d16352d6e","slug":"glaciers-are-melting-much-faster-than-forecast","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्वानुमान से कहीं अधिक तेजी से पिघल रहे हैं ग्लेशियर: अध्ययन","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पूर्वानुमान से कहीं अधिक तेजी से पिघल रहे हैं ग्लेशियर: अध्ययन
Mon, 29 Jul 2019 08:47 PM IST
Trainee Trainee
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: Trainee Trainee
Updated Mon, 29 Jul 2019 08:47 PM IST
विज्ञापन
ग्लेशियर
- फोटो : Twitter
साइंस’ पत्रिका में प्रकाशित एक नए अध्ययन के अनुसार पूर्वानुमान की तुलना में समुद्र में मौजूद ग्लेशियर कहीं अधिक तेजी से पिघल रहे हैं। इस अध्ययन से जलवायु के चलते समुद्र के जलस्तर में इजाफा को लेकर पूर्वानुमान के तरीकों में सुधार हो सकता है। ‘साइंस’ पत्रिका में प्रकाशित यह निष्कर्ष शोधकर्ताओं द्वारा विकसित नये तरीके पर आधारित है जिसके आधार पर पहली बार समुद्री ग्लेशियरों के पिघलने का सीधे तौर पर आकलन किया गया। इनमें ‘वैली ग्लेशियर’ भी हैं जो समुद्र में बहते हैं।
विज्ञापन
अमेरिका में रगर्स यूनिवर्सिटी-न्यूब्रंसविक में समुद्रविज्ञानी रेबेका जैकसन ने कहा कि ग्रीनलैंड, अलास्का, अंटार्कटिका और इससे अलावा दुनियाभर में समुद्री ग्लेशियर खिसक रहे हैं जिससे वैश्विक तौर पर समुद्री जलस्तर में इजाफा हो रहा है।
विज्ञापन
अध्ययन यह दिखाता है कि ग्लेशियर पिघलने के बारे में मौजूदा सिद्धांत में पिघलने की दर को काफी कम करके आंका गया है। वैज्ञानिकों ने 2016-2018 के दौरान अलास्का में समुद्री ग्लेशियर लेकॉन्टे ग्लेशियर के पिघलने की गति का अध्ययन किया है।
विज्ञापन