कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हुआ गिलगित-बाल्टिस्तान विधानसभा चुनाव, मतगणना शुरू
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
उत्तरी पाकिस्तान में गिलगित-बाल्टिस्तान के लोगों ने कड़ी सुरक्षा के बीच तीसरे विधानसभा चुनावों में हिस्सा लिया। इस दौरान कोविड-19 वैश्विक महामारी के चलते लोग मास्क लगाए और सामाजिक दूरी के नियमों का पालन करते दिखे। वहीं, यहां चुनाव कराने की पाकिस्तान की योजना का भारत ने विरोध किया है।
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
उत्तरी पाकिस्तान में गिलगित-बाल्टिस्तान के लोगों ने कड़ी सुरक्षा के बीच तीसरे विधानसभा चुनावों में हिस्सा लिया। इस दौरान कोविड-19 वैश्विक महामारी के चलते लोग मास्क लगाए और सामाजिक दूरी के नियमों का पालन करते दिखे। वहीं, यहां चुनाव कराने की पाकिस्तान की योजना का भारत ने विरोध किया है।
मतदान सुबह आठ बजे शुरू हुआ और शाम पांच बजे शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया। वोटों की गिनती शुरू हो गई है और पूरा परिणाम कल तक आ सकता है। मतदान अधिकारियों ने कहा कि मतदान केंद्रों के अंदर मौजूद मतदाताओं को मतदान का समय समाप्त होने के बावजूद वोट डालने दिया गया।
उन्होंने कहा कि 24 सीटों पर चुनाव होना था लेकिन एक सीट पर मतदान स्थगित होने के चलते अब 23 सीटों पर चुनाव हुआ। उन्होंने कहा कि इन सीटों पर चार महिलाओं समेत कुल 330 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। 2010 में राजनीतिक सुधार लागू होने के बाद विधानसभा का यह तीसरा चुनाव है।
उधर, भारत ने गिलगित-बाल्टिस्तान में चुनाव कराने के इस फैसले को लेकर पाकिस्तान की निंदा की है। भारत ने कहा है कि सैन्य कब्जे वाले क्षेत्र की स्थिति को बदलने के लिए की गई किसी भी कार्रवाई का कोई कानूनी आधार नहीं है। यह शुरू से ही अमान्य है और इसे लेकर हमारी स्थिति पूरी तरह स्पष्ट है।
भारत ने किया विरोध, चुनाव को बताया अमान्य
श्रीवास्तव ने कहा था कि इस मामले में हमारी स्थिति पूरी तरह से स्पष्ट और सतत है। केंद्र शासित प्रदेशों, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के तहत आने वाला समस्त क्षेत्र भारत का अभिन्न अंग था, भारत का अभिन्न अंग है और आगे भी भारत का अभिन्न अंग रहेगा, इसे लेकर कोई भी विवाद या दावा स्वीकार्य नहीं है।
1141 मतदान केंद्रों में से 297 अतिसंवेदनशील
विशेषज्ञों ने यहां पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन), पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के बीच कड़े त्रिकोणीय मुकाबले का अनुमान लगाया है। परंपरागत रूप से देखा जाए तो केंद्र में सत्ताधारी दल ही गिलगित- बाल्टिस्तान में चुनाव जीतता है।
उल्लेखनीय है कि पीपीपी ने इन चुनावों में 23 उम्मीदवार उतारे हैं जबकि पीएमएल-एन ने 21 प्रत्याशियों पर दांव लगाया है। वहीं, पीटीआई ने दो सीटों पर स्थानीय दलों के साथ गठबंधन किया है और शेष सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं। बता दें कि इस क्षेत्र में शिया मुसलमानों की खासी आबादी है।