फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Gheorghe Bertlef prowling the street for a victim before raping a teenager in an alleyway, get 13 years jail

ब्रिटेनः लड़की को सड़क का पता बताने के बहाने दुष्कर्म को अंजाम देता था शख्स, हुई 13 वर्ष की कैद

Thu, 19 Nov 2020 10:38 PM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, डेवोन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, डेवोन Published by: संजीव कुमार झा Updated Thu, 19 Nov 2020 10:38 PM IST
विज्ञापन
Gheorghe Bertlef prowling the street for a victim before raping a teenager in an alleyway, get 13 years jail
सांकेतिक तस्वीर

ब्रिटेन के एक्जेटर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है जहां एक शख्स  पर नाबालिग लड़कियों को धोखा देकर दुष्कर्म करने का दोषी पाए जाने के बाद अदालत ने उसे 13 वर्ष की सजा सुनाई है। शख्स पर आरोप है कि  वह हमेशा किसी न किसी लड़की की तलाश में रहता था जिसके साथ वह दुष्कर्म कर सके। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार जॉर्ज बर्टलेफ नामक शख्स इस वारदात को अंजाम देने के लिए बेहद शातिर तरीके से योजना बनाता था। अपनी योजना के तहत वह रात में सड़क पर खड़ा हो जाता था और उस लड़की या महिला की तलाश में रहता था जो उससे सड़क का पता पूछे और फिर उसे गलत पता बताकर सुनसान इलाके में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म को अंजाम दे देता था।
विज्ञापन


इसी क्रम में एक पीड़िता ने बर्टलेफ पर आरोप लगाया कि वह  देर रात अपने दोस्तों के साथ 2ः40 में सड़क से गुजर रही थी लेकिन कुछ देर वह अपने दोस्त से अलग हो गई। फिर क्या था वहां खड़े बर्टलेफ ने उसका पीछा करना शुरू कर दिया और उसके साथ बदतमीजी शुरू कर दी। बर्टलेफ ने मुझे सेक्स के लिए एप्रोच करना शुरू कर दिया। वह मुझसे कहने लगा कि तुम बहुत सुंदर हो मेरे साथ चलो। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उसकी बात सुनकर मैं रोबोट की तरह खड़ी हो गई और इस दौरान मेरे मुंह से आवाज नहीं निकल पा रही थी। मैं बेहद डर गई थी। कुछ देर बाद  बर्टलेफ ने उसे सुनसान जगह ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के बाद बर्टलेफ खुद उसे सड़क पर छोड़ने आया।

घटना के 8 दिन बाद पुलिस ने बर्टलेफ को गिरफ्तार कर लिया और मामला दर्ज कर उसके खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने बताया कि हर दिन की भांती बर्टलेफ उस दिन भी महिला की तलाश में था लेकिन उचित समय पर हमने गिरफ्तार कर लिया।

मामला जब अदालत पहुंचा तो जज भी उसके इस खतरनाक मंसूबों को जानकर हैरान रह गए। हालांकि इस दौरान आरोपी अपने ऊपर लगे आरोप से इनकार करता रहा लेकिन पर्याप्त सबूत होने की वजह से जज ने उसे 13 वर्ष की कठोर कारावास की सजा सुनाई। 


जज ने सजा सुनाने से पहले बर्टलेफ को समाज के लिए बेहद खतरनाक बताया।  वहीं लड़की ने आपबीती सुनाते हुए कहा कि मैं घटना वाली रात को याद कर अब भी सहम जाती हूं। मुझे कई रात नींद नहीं आई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed