जर्मनी में कोरोना : 18 अप्रैल तक बढ़ा लॉकडाउन, ईस्टर की छुट्टियों पर घरों में रहने की अपील
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूरी दुनिया में एक बार फिर कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। कोविड-19 के बढ़ते मामलों को देखते हुए जर्मनी ने 18 अप्रैल तक लॉकडाउन बढ़ाने का फैसला किया है। यही नहीं जर्मनी में लोगों से अपील की गई है कि वो ईस्टर की छुट्टियों पर पांच दिनों तक घरों में ही रहें और बाहर ना निकलें। जर्मन चांसलर एंजेला मर्केल का कहना है कि कोरोना वायरस की तीसरी लहर को रोकने के लिए यह फैसला लिया गया है।
Merkel pushed the leaders of Germany's 16 states to take a tougher stance to fight #COVID19 pandemic, reversing plans for a gradual re-opening of the economy agreed earlier this month after a sharp rise in infection rate: Reuters
— ANI (@ANI) March 23, 2021विज्ञापन
देश के 16 राज्यों के गवर्नरों के साथ वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिए मंगलवार चली लंबी बातचीत के बाद चांसलर एंजेला मर्केल ने कहा कि पूर्व में 28 मार्च तक लगाए गए प्रतिबंध 18 अप्रैल तक जारी रहेंगे। कोरोना वायरस के ब्रिटेन में पाए गए प्रकार के फैलने के बाद जर्मनी में संक्रमण के मामले बढ़ गए हैं और प्रतिदिन सामने आने वाले मामलों की संख्या अमेरिका से भी ज्यादा हो गई है।
मर्केल ने बर्लिन में कहा कि हम महामारी के नए प्रकार से जूझ रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम नए वायरस से मुकाबला कर रहे हैं जो पहले जैसा है लेकिन इसका स्वभाव अलग है। यह अधिक घातक और संक्रामक है तथा लंबे समय तक संक्रामक रह सकता है।
बता दें कि जर्मनी में कोरोना वायरस के कुल मामले 26 लाख से ज्यादा हैं और वहां अब तक 75,000 करीब लोगों की कोरोना वायरस की वजह से मौत हो गई है।