फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Operation Sindoor: EAM Jaishankar in Germany Statement We Have Right to Protect Our Country and People

Operation Sindoor: 'हमें अपने देश और अपने लोगों का बचाव करने का हक', 'ऑपरेशन सिंदूर' पर जर्मनी में बोले जयशंकर

Sat, 24 May 2025 07:40 AM IST
अभिषेक दीक्षित वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बर्लिन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बर्लिन Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sat, 24 May 2025 07:40 AM IST
सार

EAM Dr S Jaishankar spoke on the Pahalgam terror attack and Operation Sindoor: इससे पहले विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने शुक्रवार को अपने जर्मन समकक्ष से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि भारत आतंकवाद के लिए जीरो टॉलरेंस की नीति रखता है और न्यूक्लियर ब्लैकमेल के आगे नहीं झुकेगा। इससे पहले उन्होंने जर्मन चांसलर से भी मुलाकात की थी।

विज्ञापन
Operation Sindoor: EAM Jaishankar in Germany Statement We Have Right to Protect Our Country and People
एस. जयशंकर - फोटो : PTI

विस्तार

जर्मन काउंसिल ऑन फॉरेन रिलेशंस में बातचीत के दौरान विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने पहलगाम आतंकी हमले और 'ऑपरेशन सिंदूर' पर बात की। उन्होंने कहा, 'यह एक आतंकी हमला था, जो एक पैटर्न का हिस्सा है, जिसने न केवल जम्मू-कश्मीर बल्कि भारत के अन्य हिस्सों को भी निशाना बनाया है। इसका मकसद डर का माहौल बनाना और कश्मीर की पर्यटन अर्थव्यवस्था को नष्ट करना था। इसका मकसद धार्मिक मतभेद पैदा करना था। 'ऑपरेशन सिंदूर' के जरिए हम आतंकवाद का जवाब दे रहे थे। जब हमने जवाब दिया तो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर काफी समझ थी। हमने आतंकी मुख्यालयों और आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया। हमारा ऑपरेशन आतंकवाद के खिलाफ है। इस मामले में आतंकी पड़ोसी देश से आते हैं, क्योंकि उस देश ने कई सालों से आतंकवाद को एक हथियार के तौर पर इस्तेमाल किया है।'

विज्ञापन


'देश की सुरक्षा के लिए दुनिया के ज्यादातर लोग मुझसे सहमत होंगे'
बर्लिन में जयशंकर ने कहा, 'जब आतंकवाद की बात आती है, तो आज आमतौर पर कोई भी देश ऐसा नहीं है जो यह कहे कि जो कुछ हुआ, उसे वह स्वीकार करता है और उसकी निंदा नहीं करेगा। अगर मैं कहता हूं कि मुझे अपना, अपने देश और अपने लोगों का बचाव करने का अधिकार है तो मेरे देश की सुरक्षा के लिए दुनिया के ज्यादातर लोग मुझसे सहमत होंगे। जर्मनी सहमत है। हम आतंकवादी हमले की बहुत पहले की गई निंदा के लिए सभी के आभारी हैं। साथ ही 7 मई को और आज फिर मंत्री वेडफुल से हमें जो स्पष्ट संदेश मिला है कि जर्मनी भारत के आत्मरक्षा के अधिकार को मान्यता देता है।'
विज्ञापन


पाकिस्तान की घेराबंदी शुरू
भारत ने 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद कूटनीतिक स्तर पर पाकिस्तान और उसके द्वारा प्रायोजित आतंकवाद पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। जम्मू-कश्मीर में हुए आतंकी हमले में दहशतगर्दों ने 26 लोगों की निर्मम हत्या कर दी थी। इसके जवाब में भारत ने पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में नौ आतंकी ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन से स्ट्राइक की थी। इसका नाम 'ऑपरेशन सिंदूर' रखा गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे एक 'नया सामान्य' (न्यू नॉर्मल) घोषित किया था, जिसके तहत भारत अब किसी भी सीमा पार आतंकवादी हमले को भारत के खिलाफ युद्ध की कार्रवाई मानेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed