{"_id":"5d142d168ebc3e3cd516a687","slug":"georgia-police-release-footage-of-finding-a-newborn-in-a-plastic-bag","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्लास्टिक के बैग में बंद मिली ‘बेबी इंडिया’, जॉर्जिया पुलिस ने जारी किया फुटेज","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
प्लास्टिक के बैग में बंद मिली ‘बेबी इंडिया’, जॉर्जिया पुलिस ने जारी किया फुटेज
Thu, 27 Jun 2019 08:12 AM IST
Priyesh Mishra
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: Priyesh Mishra
Updated Thu, 27 Jun 2019 08:12 AM IST
विज्ञापन
बेबी इंडिया
- फोटो : Georgia Police
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिकी राज्य जॉर्जिया की पुलिस ने जंगल में मिली नवजात बच्ची ‘बेबी इंडिया’ का एक वीडियो जारी किया है। ‘बेबी इंडिया’ पुलिस को प्लास्टिक के ग्रासरी बैग के अंदर पैक मिली थी। फोरसिथ काउंटी शेरिफ के कार्यालय ने मंगलवार को यह वीडियो फुटेज इस उम्मीद के साथ जारी किया कि शायद कोई व्यक्ति आकर इस बच्ची की पहचान कर सके। यह बच्ची 6 जून को अटलांटा से 64 किलोमीटर दूर कुमिंग में मिली थी।
शेरिफ कार्यालय ने एक बयान में कहा कि वह इस मामले की तेजी से जांच कर रहे हैं ताकि बेबी इंडिया को लेकर कोई सुराग मिल सके। हालांकि अभी तक हमें इस बच्ची की पहचान को लेकर पूरे देशभर से कोई टिप या सुराग नहीं मिला है।
हमने इस उम्मीद में यह फुटेज जारी किया है ताकि बेबी इंडिया की पहचान को लेकर कोई विश्वसनीय जानकारी मिल सके। वीडियो में एक अधिकारी को प्लास्टिक का बैग खोलते देखा जा सकता है जिसके अंदर बंद बच्ची लगातार रोएं जा रही थी।
विज्ञापन
नवजात बच्ची का गर्भनाल भी जुड़ा हुआ था। अधिकारियों ने इसे भारत नाम दिया है। अधिकारियों के अनुसार, बेबी इंडिया अब ठीक है और जॉर्जिया के परिवार और बाल सेवा विभाग की देखरेख में है।