फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   George Floyd murder case: accused policeman Derek Chauvin has many medals and 17 complaints

जॉर्ज फ्लॉयड हत्या मामला: आरोपी पुलिसकर्मी के नाम हैं कई पदक और 17 शिकायतें

Thu, 04 Jun 2020 11:39 AM IST
योगेश साहू वर्ल्ड डेस्क, वाशिंगटन।
वर्ल्ड डेस्क, वाशिंगटन। Published by: योगेश साहू Updated Thu, 04 Jun 2020 11:39 AM IST
विज्ञापन
George Floyd murder case: accused policeman Derek Chauvin has many medals and 17 complaints
अमेरिका में जॉर्ज फ्लॉयड की हत्या के बाद विरोध प्रदर्शन करते लोग। - फोटो : PTI

अमेरिका के मिनेपोलिस शहर में अश्वेत व्यक्ति जॉर्ज फ्लॉयड की पुलिस हिरासत में हुई मौत को लेकर पूरे देश में प्रदर्शन हो रहे हैं। इस बीच जॉर्ज की गर्दन को करीब सात से आठ मिनट तक अपने घुटने से दबाकर रखने वाले पुलिस अधिकारी के बारे में कुछ जानकारियां सामने आई हैं।

विज्ञापन


सबसे पहली जानकारी यह है कि उक्त पुलिस अधिकारी डेरेक चाउविन मौके पर मौजूद अन्य पुलिसकर्मियों में से सबसे ज्यादा अनुभवी था। उसका रिकॉर्ड बताता है कि उसने कई पदक अपने नाम किए हैं। साथ ही उसके नाम पर करीब 17 शिकायतें भी दर्ज हैं। इनमें तेज रफ्तार कार को रोककर उसमें बैठी महिला को खींचकर बाहर निकालने की शिकायत भी शामिल है।
विज्ञापन


सीएनएन की एक रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस अधिकारी डेरेक और उसके साथी पुलिसकर्मियों के संबंध में यह नई जानकारियां बुधवार को सामने आई हैं। देश में जगह-जगह हो रहे विरोध प्रदर्शन के बाद इन सभी को तत्काल प्रभाव से विभाग से निष्कासित कर दिया गया है। इसके अलावा डेरेक चाउविन और अन्य अधिकारियों के आरोप पत्र में नया विवरण जोड़ा गया है। इसमें चाउविन पर सेकंड डिग्री हत्या और अन्य पुलिसकर्मियों पर उसकी सहायता, अपमानित करने और क्रूरता बरतने का आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्मिक विभाग की फाइलों में दर्ज जानकारी बताती है कि डेरेक बीते 19 साल से पुलिस विभाग में कार्यरत है। उसे शुरू में रसोइए के तौर पर प्रशिक्षण मिला था और वह सेना में एक सैन्य अधिकारी के तौर पर काम कर चुका है। चीनी भाषा के जानकार तोउ थाओ ने करीब ग्यारह साल पहले एक सामुदायिक सेवा अधिकारी के रूप में काम शुरू किया था और उसके खिलाफ छह शिकायतें दर्ज हैं।

और क्या है इन दस्तावेजों में

दो अन्य अधिकारी थॉमस लेन और जे अलेक्जेंडर कुएंग विभाग में नए भर्ती हुए थे। लेन पूर्व में किशोर निरोधक बल में शामिल था, उसने सोमाली शरणार्थियों के साथ स्वयंसेवक के तौर पर काम किया था। अलेक्जेंडर कुएंग ने कानून प्रवर्तन के तौर पर अपने कॉलेज परिसर और एक डिपार्टमेंटल स्टोर पर गश्त करते हुए अपने काम की शुरूआत की थी।

इन फाइलों में वो बातें भी हैं, जिनका जिक्र आरोप पत्र में नहीं किया गया है। मसलन चाउविन के खिलाफ 17 शिकायतें दर्ज हैं, हालांकि इनमें से केवल एक में विस्तृत जानकारी है। वहीं थाओ के खिलाफ छह शिकायतों में से किसी की भी विस्तृत जानकारी नहीं है, यहां तक कि उसके साल 2017 में चलाए गए एक मुकदमे के बारे में भी कोई विवरण नहीं है।

...जब चाउविन ने महिला को कार से बाहर खींचा

रिकॉर्ड के मुताबिक 44 वर्षीय चाउविन ने कानून प्रवर्तक की पढ़ाई से पहले कुकिंग की पढ़ाई की थी। उसने 90 के दशक में सेना में दो बार कम समय के लिए सैन्य पुलिस अधिकारी के तौर पर फोर्ट बेनिंग, जॉर्जिया और जर्मनी में सेवा दी थी।

चाउविन को साल 2001 में मिनेपोलिस में पुलिस अधिकारी बन गया। उसकी फाइल में 2007 की एक घटना का उल्लेख है, जिसके लिए उसे हिदायत दी गई थी। यह घटना थी निर्धारित गति सीमा से अधिक पर चल रही कार को रोकना। इसमें चाउविन पर आरोप लगा कि उसने कार सवार महिला को खींचकर उसकी गाड़ी से बाहर निकाला था।

जांचकर्ताओं ने पाया था कि चाउविन के लिए ऐसा करना कोई जरूरी नहीं था कि वह महिला को खींचकर कार से बाहर निकालता। यह भी पाया गया कि इस घटना के दौरान चाउविन की कार का वीडियो कैमरा बंद था। 

चाउविन को बहादुरी के लिए मिला पदक

इन सभी बातों के साथ फाइल में चाउविन की बहादुरी का भी उल्लेख है। फाइल बताती है कि उसे वीरता के दो पदक मिले हैं। इनमें से एक उसे 2006 में तब मिला जब वह एक अधिकारियों के एक समूह का हिस्सा था जिन्होंने पुलिस कर्मियों पर बंदूक तानने वाले एक संदिग्ध को मार गिराया था।

दूसरा साल 2008 में एक घरेलू हिंसा से जुड़े मामले में मिला। इस घटना में चाउविन ने एक बाथरूम का दरवाजा तोड़ा और संदिग्ध के पेट में गोली मार दी थी। एक और पदक उसे 2008 में मिला। इस मामले में चाउविन ने अपने साथी कर्मचारी की मदद की थी, जो पिस्तौल हाथ में लेकर भाग रहे संदिग्ध को पकड़ने का प्रयास कर रहा था। 

चाउविन को एक अन्य पदक वर्ष 2009 में मिला। इस घटना के दौरान वह ऑफ-ड्यूटी सुरक्षा गार्ड के रूप में काम कर रहा था और एक मिनेपोलिस के एक नाइट क्लब से उसने एक गिरोह के सदस्यों को गिरफ्तार कराया था।

क्या फ्लॉयड और चाउविन की एक-दूसरे से जान-पहचान थी?

सीएनएन ने अपनी ताजा रिपोर्ट में कहा है कि इस नाइट क्लब की पूर्व मालिक माया सेंटामारिया ने दावा किया कि चाउविन और फ्लॉयड दोनों ने ही कई बार सुरक्षा गार्ड के तौर पर उनके क्लब में सेवा दी थी। परंतु वह इस बात को लेकर आश्वस्त नहीं हैं कि उस दौरान चाउविन और फ्लॉयड की एक-दूसरे से कोई जान-पहचान हुई थी।

माया ने कहा कि चाउविन अक्सर रात में अश्वेत ग्राहक के आने पर आक्रामक हो जाता था। वह इस दौरान उनसे मौका देखकर झगड़ता और उन पर पेपर स्प्रे इस्तेमाल करता, साथ ही अपनी मदद के लिए कई बार पुलिसकर्मियों को बुला लेता था।

पत्नी ने दी तलाक की अर्जी

चाउविन की पत्नी केली एक लाओटियन आप्रवासी हैं, जो मिसेज मिनेसोटा पीजेंट की पहली विजेता रही हैं। केली ने बीते हफ्ते ही चाउविन की गिरफ्तारी के बाद तलाक की अर्जी दाखिल की है। 

जॉर्ज की हत्या के मामले में आरोप पत्र में नए आरोप जोड़े जाने की खबर से पहले चाउविन के वकील ने कहा कि उनके मुवक्किल ने इस संबंध में फिलहाल कुछ नहीं कहा है। कुएंग के वकील ने कहा कि उनके मुवक्किल ने खुद को अंतर्मुखी बना लिया है। लेन के वकील ने कहा कि उन्होंने शिकायत नहीं देखी है और अपने मुवक्किल से बात नहीं की है। थाओ के वकील से संपर्क नहीं हो सका।

क्या हुआ था जॉर्ज के साथ

आरोप पत्र में वायरल वीडियो के हवाले से कहा गया है कि 25 मई के दिन जॉर्ज फ्लॉयड को हिरासत में लेते वक्त क्या कुछ हुआ था। आरोप है कि घटना के दौरान चाउविन ने फ्लॉयड की गर्दन पर अपना घुटना रखा था। लेन ने पैर पकड़ रखे थे और कुएंग ने फ्लॉयड की पीठ पकड़कर दबोचा हुआ था। जबकि थाओ वहां मौजूद तमाशबीनों और इन पुलिस अधिकारियों के बीच खड़ा होकर यह सब देख रहा था।

आरोप पत्र में घटना की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा गया है कि यही वो आखिरी पल थे जब फ्लॉयड ने बार-बार रोते हुए कहा कि मैं सांस नहीं ले पा रहा हूं, मामा और प्लीज। वह एक बार कहता है कि मैं मरने वाला हूं। इस दौरान चाउविन, लेन और कुएंग एक बार भी टस से मस नहीं होते हैं। 

इसके क्षण भर बाद लेन पूछता है: क्या हमें उसे अपनी तरफ घुमाना चाहिए? तब चाउविन जवाब देता है: नहीं, हमने उसे जहां रखा है, वहीं रखना है। लेन ने कहा कि वह चिंतित था कि फ्लॉयड इस दौरान कष्टप्रद स्थिति में रहेगा, यह स्थिति उसे उद्वेलित करने, आक्रामक बनाने वाली या फिर उसकी अचानक मौत का कारण बन सकती है। 

चाउविन ने जवाब दिया : इसलिए हम उसे पेट के बल लिटाकर रखे हुए हैं। आरोप पत्र में कहा गया है कि इस स्थिति का भान होने के बावजूद लेन ने कुछ नहीं किया। यहां तक कि वह, कुएंग और चाउविन जरा भी नहीं हिले।

बीते साल ही पुलिस में भर्ती हुआ था लेन

35 वर्षीय लेन ने बीते साल की शुरूआत में ही कैडेट के रूप में पुलिस विभाग में ज्वाइन किया है। जो बीते दिसंबर में ही एक पूर्ण अधिकारी बन गया। फाइल में उसके खिलाफ कोई शिकायत दर्ज नहीं थी। उसने यूनिवर्सिटी ऑफ मिनेसोटा से स्नातक की उपाधि ली है और सोमाली युवाओं और स्कूली छात्रों को पढ़ने में मदद के लिए स्वयंसेवक के तौर पर काम किया है। 

26 वर्षीय कुएंग इन सभी आरोपियों में सबसे युवा है। वह रूसी भाषा पढ़, लिख और बोल सकता है। उसने तीन महीने पहले ही अपना प्रोबेशन पूरा किया है। उसने यूनिवर्सिटी ऑफ मिनेसोटा से साल 2018 में स्नातक किया है।

34 वर्षीय थाओ ने सामुदायिक कॉलेज में पढ़ाई के दौरान 2008 में पुलिस बल में शामिल हुआ था। इससे पहले वह सुरक्षा गार्ड, सुपरमार्केट के भंडार गृह में और मैकडॉनल्ड्स में प्रशिक्षक के तौर पर काम कर चुका है। शहर के रिकॉर्ड के मुताबिक उसके खिलाफ छह शिकायतें दर्ज हैं, परंतु जॉर्ज की हत्या के मामले में दााखिल किए गए आरोप पत्र में इनका कोई उल्लेख नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed