{"_id":"5edc4b758ebc3e908d605379","slug":"george-floyd-ban-on-necking-of-accused-order-issued-by-mayor-of-minneapolis-city-in-us-lifted-curfew-in-many-places","type":"story","status":"publish","title_hn":"जॉर्ज फ्लॉयड के साथ जो हुआ अब वो किसी के साथ नहीं होगा, मिनेपोलिस में बदले नियम","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
जॉर्ज फ्लॉयड के साथ जो हुआ अब वो किसी के साथ नहीं होगा, मिनेपोलिस में बदले नियम
Sun, 07 Jun 2020 07:35 AM IST
श्रीधर मिश्रा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मिनेपोलिस
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मिनेपोलिस
Published by: श्रीधर मिश्रा
Updated Sun, 07 Jun 2020 07:35 AM IST
विज्ञापन
जॉर्ज फ्लॉयड की पुलिस बर्बरता से मौत हुई थी
- फोटो : Social Media
वाशिंगटन समेत पूरे देश में अश्वेत जॉर्ज फ्लॉयड की पुलिस हिरासत में मौत को लेकर 11वें दिन भी लोगों में जबरदस्त गुस्सा देखा गया। भारतीय समयानुसार रविवार को देश भर में बड़े स्तर पर प्रदर्शन की योजना बनाई गई। इस बीच, घुटने से गर्दन दबाने के चलते हुई जॉर्ज की मौत के बाद मिनेपोलिस शहर की पुलिस को आदेश दिए गए हैं कि वह अब किसी भी आरोपी को गर्दन से नहीं पकड़े। मिनेसोटा राज्य की मिनेपोलिस शहर की पुलिस पर लगे इस प्रतिबंध को लेकर बाकायदा यहां के मेयर जैकब फ्रे ने घोषणा की और कहा कि अभी हमें और सुधारों की जरूरत है।
विज्ञापन
शहर के पुलिस विभाग में जवाबदेही को बढ़ावा देने के लिए यह कदम उठाया गया है ताकि फिर किसी जॉर्ज की गर्दन को घुटनों से न दबाया जा सके। इस बाबत राज्य के जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के बीच समझौता भी हुआ। बता दें कि मिनेपोलिस शहर में ही फ्लॉयड की हत्या हुई थी जिसके बाद यहां उग्र प्रदर्शन शुरू हुए। 11वें दिन भी यहां पर श्वेत-अश्वेत समुदायों ने मिलकर रैली निकाली। हालांकि देश में विरोध प्रदर्शन कुछ हल्के पड़े हैं। इसे देखते हुए हिंसा का केंद्र रहे मिनेपोलिस और सेंट पॉल शहरों से कर्फ्यू हटा लिया गया है। इनके अलावा हिंसा प्रभावित शहर लॉस एंजिलिस, कैलिफोर्निया और सैन फ्रांस्सिको से भी कर्फ्यू हटाया जा चुका है।
विज्ञापन
जॉर्ज पर दिए बयान से विवादों में घिरे ट्रंप
पुलिस हिरासत में मारे गए अश्वेत जॉर्ज फ्लॉयड को लेकर दिए एक और बयान पर राष्ट्रपति ट्रंप विवादों में घिर गए हैं। ट्रंप ने कहा, जो कुछ पिछले सप्ताह हुआ, वो हम सभी ने देखा। उम्मीद है कि जॉर्ज ऊपर से नीचे देख रहे होंगे और कह रहे होंगे कि ये जो देश में हो रहा है यह बहुत अच्छा हो रहा है। ये समानता को लेकर उनके लिए और हम सभी के लिए एक महान दिन है। बाद में ट्रंप ने देश में बड़े पैमाने पर रोजगार पैदा करने की बात भी कही और नस्लीय भेदभाव को खत्म करने के लिए कदम उठाने पर विचार करने को कहा।
विज्ञापन
रद्द किया इवांका ट्रंप का ऑनलाइन भाषण
कंसास के एक प्रौद्योगिकी स्कूल ने अश्वेत की मौत के विरुद्ध जारी प्रदर्शनों पर राष्ट्रपति ट्रंप की प्रतिक्रिया की आलोचना के चलते उनकी बेटी इवांका के ऑनलाइन संबोधन की योजना को रद्द कर दिया। विचिटा स्टेट यूनिवर्सिटी और डब्ल्यूएसयू टेक के प्रशासकों ने यह घोषणा तब की जब कुछ घंटों बाद ही इवांका डब्ल्यूएसयू टेक के स्नातक छात्रों से बात करने वाली थीं।
अत्यधिक पुलिस बल प्रयोग पर लगाम
शनिवार को जारी विरोध प्रदर्शनों के बीच अमेरिकी अधिकारियों ने देश भर में अत्यधिक बल के आरोपों के बाद पुलिस पर लगाम लगाने की कोशिश की है। उत्तरी केरोलिना के गवर्नर रॉय कपूर ने फ्लॉयड के सम्मान में शनिवार को सूर्योदय से सूर्यास्त तक सभी झंडे उतारने की घोषणा की। अटलांटा, लॉस एंजिल्स, मियामी, न्यूयॉर्क और डेनवर में अन्य स्थानों पर शांतिपूर्ण सभाएं हुईं लेकिन पुलिस ने बल प्रयोग नहीं किया।