{"_id":"689ec7458bb3728660074a9e","slug":"geneva-plastic-pollution-treaty-talks-end-without-agreement-hindi-news-updates-2025-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Plastic Pollution Treaty: जिनेवा में प्लास्टिक प्रदूषण संधि वार्ता में सहमति नहीं, बिना किसी समझौते के समाप्त","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Plastic Pollution Treaty: जिनेवा में प्लास्टिक प्रदूषण संधि वार्ता में सहमति नहीं, बिना किसी समझौते के समाप्त
Fri, 15 Aug 2025 11:06 AM IST
ज्योति भास्कर
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जिनेवा (स्विटजरलैंड)।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जिनेवा (स्विटजरलैंड)।
Published by: ज्योति भास्कर
Updated Fri, 15 Aug 2025 11:06 AM IST
सार
प्लास्टिक प्रदूषण संधि पर स्विटजरलैंड के जिनेवा में बातचीत के लिए जुटे वार्ताकारों के बीच कोई सहमति नहीं बनी है। आम सहमति बनाने में विफल रहने के बाद वार्ता समाप्त कर दी गई।
विज्ञापन
प्लास्टिक प्रदूषण संधि वार्ता बिना समझौते के समाप्त (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्लास्टिक प्रदूषण जैसी गंभीर समस्या से जुड़े मसले पर वार्ताकार आम सहमति तक पहुंचने में सफल नहीं हो सके। इस वैश्विक संकट से निपटने के लिए संधि पर काम कर रहे वार्ताकार जिनेवा में किसी समझौते पर पहुंचने में विफल रहे। शुक्रवार को इस निष्कर्ष पर पहुंचने के बाद वार्ता को समाप्त कर दिया गया।
विज्ञापन
आम सहमति के अभाव में संधि नहीं हो सकी
संयुक्त राष्ट्र के जिनेवा कार्यालय में जुटे वार्ताकार 11वें दिन की बैठक कर रहे थे। इस ऐतिहासिक संधि को पूरा करने के प्रयासों के तहत वार्ताकारों ने प्लास्टिक प्रदूषण के अलग-अलग पहलुओं पर विस्तार से बात की। हालांकि, गतिरोध दूर नहीं किया जा सका और आम सहमति के अभाव में संधि नहीं हो सकी।
विज्ञापन
'कानूनी रूप से बाध्यकारी नियंत्रण' और प्लास्टिक उत्पादन कम करने पर फंसा पेंच
वार्ताकारों के किसी समझौते पर पहुंचने में असफल रहने से जुड़ी पीटीआई की प्रारंभिक रिपोर्ट के मुताबिक वार्ताकारों के बीच इस बात पर गतिरोध बना हुआ है कि क्या संधि होने के बाद प्लास्टिक उत्पादन में तेजी से हो रही वृद्धि को कम किया जाना चाहिए? प्लास्टिक बनाने में प्रयुक्त होने वाले विषैले रसायनों पर वैश्विक अंकुश के सवाल पर भी गतिरोध बना हुआ है। प्लास्टिक प्रदूषण के मुद्दे पर कानूनी रूप से बाध्यकारी नियंत्रण लगाए जाने के मसले पर आम सहमति नहीं बन पा रही है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- आर्थिकी : आहत सब हैं... पर सहमत कोई नहीं, जेनेवा वार्ता से निर्णायक कदमों की उम्मीद
दक्षिण कोरिया के बाद अब स्विटजरलैंड से भी खाली हाथ लौटे वार्ताकार
रिपोर्ट के मुताबिक जिनेवा के संयुक्त राष्ट्र केंद्र में होने वाली वार्ता अंतिम दौर की थी। इस दौरान महासागरों सहित अन्य जगहों पर प्लास्टिक प्रदूषण पर पहली कानूनी रूप से बाध्यकारी संधि होनी थी। हालांकि, पिछले साल दक्षिण कोरिया में हुई बैठक की तरह, यहां भी बिना किसी संधि के ही वार्ता समाप्त हो गई।