फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Geneva: Atrocities against Uighur Muslims in China will be exposed, United Nations report to be finalized soon

जिनेवा: चीन में उइगर मुस्लिमों पर जुल्म की पोल खुलेगी, संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट को अंतिम रूप जल्द

Sat, 11 Dec 2021 03:26 PM IST
सुरेंद्र जोशी पीटीआई, जिनेवा 
पीटीआई, जिनेवा  Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Sat, 11 Dec 2021 03:26 PM IST
सार

जिनेवा स्थित मानवाधिकार कार्यालय के प्रवक्ता रूपर्ट कोलविले ने कहा कि शिनजियांग की प्रस्तावित यात्रा को लेकर चीनी अधिकारियों के साथ लंबे समय से जारी चर्चा में कोई 'ठोस प्रगति नहीं हुई है। 

विज्ञापन
Geneva: Atrocities against Uighur Muslims in China will be exposed, United Nations report to be finalized soon
उइगर - फोटो : ani

विस्तार

चीन के शिनजियांग क्षेत्र में उइगर मुस्लिमों पर अत्याचार को लेकर संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार कार्यालय जल्द अपनी रिपोर्ट को अंतिम रूप दे देगा। शिनजियांग में उइगरों को गैरकानूनी रूप से हिरासत में रखा गया है और उनके साथ दुर्व्यवहार किया जा रहा है। उन्हें काम करने के लिए मजबूर किया जाता है। 

विज्ञापन


जिनेवा स्थित मानवाधिकार कार्यालय के प्रवक्ता रूपर्ट कोलविले ने कहा कि यूनए की मानवाधिकार आयुक्त मिशेल बेचलेट को उम्मीद है कि आने वाले कुछ सप्ताहों में वह अपनी रिपोर्ट को प्रकाशित कर देंगी। उन्होंने कहा कि शिनजियांग की प्रस्तावित यात्रा को लेकर चीनी अधिकारियों के साथ लंबे समय से जारी चर्चा में कोई 'ठोस प्रगति नहीं हुई है।' 
विज्ञापन


इससे पहले शुक्रवार को वकीलों और प्रचारकों के ब्रिटेन स्थित एक गैर सरकारी न्यायाधिकरण ने कहा कि चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की नरसंहार, मानवता के खिलाफ अपराध और शिनजियांग क्षेत्र में उइगरों और अन्य अल्पसंख्यकों की यातनाएं रोकने की मूल जिम्मेदारी थी। चीन ने न्यायाधिकरण के इस आरोप को खारिज कर दिया है। न्यायाधिकरण के पास पाबंदी लगाने या उनका अमल कराने का कोई अधिकार नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कोलविले ने जिनेवा यूएन की ब्रीफिंग के दौरान कहा कि उइगर ट्रिब्यूनल ने उइगरों व अन्य मुस्लिम अल्पसंख्यकों को लेकर व्यथित करने वाली जानकारियां उजागर की हैं।  उन्होंने कहा कि हमने भी उइगरों की मनमानी हिरासत और दुर्व्यवहार, जबरन श्रम कराने और उनके सामाजिक और सांस्कृतिक अधिकारों के उल्लंघन का पता लगाया है। 

उधर, जिनेवा स्थित यूएन में चीन के मिशन ने शनिवार को बयान जारी कर कहा कि वह बेचलेट को 'दोस्ताना यात्रा' के लिए बार-बार न्योता दे चुके हैं। हालांकि यह यात्रा किसी भी तरह के अपराध की जांच की टीम नहीं होगी। यदि बेचलेट का दफ्तर सिर्फ अमेरिका और पश्चिम में चीन विरोधी ताकतों के राजनीतिक आरोपों में रुचि रखेगा तो यह उसकी निष्पक्षता पर गंभीर संदेह पैदा करेगा। 


जून में बेचलेट ने अपनी प्रस्तावित चीन यात्रा को लेकर एक कार्यक्रम सार्वजनिक किया था। उन्होंने कहा था कि वह सितंबर 2018 से इस यात्रा के लिए चीन से चर्चा कर रही हैं। उसी समय यह खबर आई थी कि चीन ने करीब 10 लाख उइगरों को कैंपों में कैद कर के रखा है। कोलविले ने कहा कि बेचलेट की रिपोर्ट को सार्वजनिक करने के पहले बीजिंग के साथ साझा किया जाएगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि अगले कुछ सप्ताहों यह रिपोर्ट आएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed