{"_id":"64332f1eb141445b650645c5","slug":"general-elections-across-pakistan-should-be-held-at-same-time-in-october-pmln-senior-leader-ahsan-iqbal-2023-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pakistan : पीएमएल-एन के वरीष्ठ नेता ने अक्तूबर में आम चुनाव कराने की मांग की, पहले मई माह में था प्रस्तावित","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Pakistan : पीएमएल-एन के वरीष्ठ नेता ने अक्तूबर में आम चुनाव कराने की मांग की, पहले मई माह में था प्रस्तावित
Mon, 10 Apr 2023 03:03 AM IST
वीरेंद्र शर्मा
एएनआई, इस्लामाबाद
एएनआई, इस्लामाबाद
Published by: वीरेंद्र शर्मा
Updated Mon, 10 Apr 2023 03:03 AM IST
सार
पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक, पाकिस्तान चुनाव आयोग (ईसीपी) ने बुधवार को घोषणा की कि खैबर पख्तूनख्वा में चुनाव 8 अक्टूबर को होंगे, उसी तारीख को पंजाब में चुनाव होंगे।
विज्ञापन
अहसान इकबाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) के वरिष्ठ नेता और संघीय योजना मंत्री अहसान इकबाल ने रविवार को कहा कि अक्टूबर 2023 में पूरे पाकिस्तान में एक साथ आम चुनाव होने चाहिए।
विज्ञापन
पाकिस्तान डेमोक्रेटिक मूवमेंट (पीडीएम) के नेतृत्व वाली सरकार इस साल अगस्त में अपना पांच साल का संवैधानिक कार्यकाल पूरा करेगी। पीएमएल-एन नेता ने नरोवाल में एक समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि देश में संघीय और प्रांतीय चुनाव एक ही समय में होने चाहिए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पंजाब में समय से पहले चुनाव होने से दिक्कतें आएंगी और यह फेडरेशन को कमजोर करने के बराबर होगा, क्योंकि देश संवैधानिक और राजनीतिक संकट का सामना कर रहा है। संघीय मंत्री ने कहा कि पीटीआई के अध्यक्ष इमरान खान अराजकता के प्रतीक बन गए हैं और उन्होंने देश को विनाश की ओर धकेल दिया है।
विज्ञापन
अक्तूबर में होंगे चुनाव
पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक, पाकिस्तान चुनाव आयोग (ईसीपी) ने बुधवार को घोषणा की कि खैबर पख्तूनख्वा में चुनाव 8 अक्टूबर को होंगे, उसी तारीख को पंजाब में चुनाव होंगे। इससे पहले खैबर पख्तूनख्वा के गवर्नर ने चुनाव की तारीख 28 मई प्रस्तावित की थी। सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए, उन्होंने बाद में चुनाव आयोग से 8 अक्टूबर को चुनाव कराने की मांग की