फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Gaza peace plan- Everybody's pretty much agreed to it- Trump, We're dealing with killers, terrorists- Rubio

Gaza Crisis: ट्रंप का दावा- पश्चिम एशिया में कुछ दिनों में आएगी शांति; रूबियो बोले- हम आतंकियों से निपट रहे

Mon, 06 Oct 2025 07:55 AM IST
पवन पांडेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: पवन पांडेय Updated Mon, 06 Oct 2025 07:55 AM IST
सार

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने एक बार फिर दावा किया है कि गाजा शांति योजना पर लगभग सभी देशों की सहमति है। वहीं शांति प्रस्ताव पर मिस्र में सोमवार को तकनीकी टीमें अंतिम बातचीत करेंगी। इसमें पहले चरण में बंधक इस सप्ताह छोड़े जा सकते हैं। वहीं अमेरिकी विदेश मंत्री ने कहा कि 'यह गठबंधन आतंकियों के खिलाफ सख्त रुख दिखा रहा है।'

विज्ञापन
Gaza peace plan- Everybody's pretty much agreed to it- Trump, We're dealing with killers, terrorists- Rubio
डोनाल्ड ट्रंप और मार्को रूबियो - फोटो : ANI

विस्तार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को कहा कि गाजा शांति योजना में अब किसी बड़े बदलाव की जरूरत नहीं है, क्योंकि 'लगभग सभी देश इस पर सहमत हैं।' उन्होंने कहा कि कुछ तकनीकी बातें दो-तीन दिनों में तय कर ली जाएंगी और जल्द ही एक बड़ा समझौता सामने आएगा।
विज्ञापन


योजना अद्भुत है- डोनाल्ड ट्रंप
व्हाइट हाउस से रवाना होने से पहले मीडिया से बातचीत में ट्रंप ने कहा, 'हमें बहुत लचीलापन नहीं चाहिए क्योंकि लगभग सभी इस पर सहमत हैं। कुछ छोटे बदलाव होंगे, पर योजना अद्भुत है। अगर यह पूरी हो जाती है, तो यह 3000 साल में पहली बार पश्चिम एशिया में स्थायी शांति होगी। यह इस्राइल के लिए भी अच्छा सौदा है और अरब दुनिया, मुस्लिम देशों-सबके लिए फायदेमंद है।'
विज्ञापन

 


यह भी पढ़ें - Donald Trump: ट्रंप ने पुतिन के 'न्यू स्टार्ट संधि' के प्रस्ताव पर जताई खुशी, बोले- सुनकर अच्छा लगा

बंधकों की रिहाई पर बातचीत तेजी से जारी- ट्रंप
ट्रंप ने बताया कि बंधकों की रिहाई पर बातचीत 'तेजी से आगे बढ़ रही है' और उम्मीद है कि पहले चरण में बंधक इस हफ्ते छोड़े जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि 'तकनीकी टीम सोमवार को मिस्र में मिलेंगी ताकि आखिरी बिंदुओं को तय किया जा सके।' उनके मुताबिक, 'समय बहुत अहम है, वरना भारी खून-खराबा हो सकता है- और ऐसा कोई नहीं चाहता।' व्हाइट हाउस ने भी एक्स पर पोस्ट कर कहा कि, 'इस हफ्ते हमास और दुनियाभर के देशों (अरब, मुस्लिम और अन्य) के बीच सकारात्मक बातचीत हुई है ताकि बंधकों की रिहाई और गाजा युद्ध का अंत हो सके। इससे भी ज्यादा अहम बात यह है कि आखिरकार मध्य पूर्व में लंबे समय से चाही गई शांति मिल सके।'


नेतन्याहू बोले- सुक्कोत के दौरान हो सकती है बंधकों की रिहाई
इधर इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि यहूदी पर्व सुक्कोत (जो सोमवार शाम से शुरू होकर एक सप्ताह चलेगा) के दौरान बंधकों की रिहाई हो सकती है। सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, इस्राइल के बंधक मामलों के समन्वयक ने रविवार शाम कहा कि देश 'पूरी प्रतिबद्धता और दृढ़ संकल्प' के साथ सभी बंधकों को छुड़ाने की कोशिश करेगा।

यह भी पढ़ें - Syria: बशर-अल-असद के अपदस्थ होने के बाद सीरिया में पहली बार संसदीय चुनाव, नई जनसभा के गठन की शुरुआत की तैयारी

मार्को रुबियो ने अरब गठबंधन की सराहना की
उधर अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भी रविवार को ट्रंप की तरफ से बनाए गए अरब देशों के गठबंधन की तारीफ की, जिसने गाजा संघर्ष को खत्म करने में सहयोग दिया है। उन्होंने एक्स पर लिखा, 'हम किसी राजनीतिक आंदोलन से नहीं, बल्कि हत्यारों और आतंकवादियों से निपट रहे हैं। लेकिन हमें उम्मीद इस गठबंधन से है, जो ट्रंप ने बनाया, जो एक दिशा में आगे बढ़ रहा है- बंधकों को छुड़ाने और संघर्ष खत्म करने की दिशा में।'
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed