{"_id":"67601114da6532b6cf0d0646","slug":"gaza-death-toll-tops-45000-hamas-health-officials-say-2024-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Israel-Hamas Conflict: 'गाजा में मरने वालों की संख्या 45000 से ज्यादा', हमास के स्वास्थ्य अधिकारियों का दावा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Israel-Hamas Conflict: 'गाजा में मरने वालों की संख्या 45000 से ज्यादा', हमास के स्वास्थ्य अधिकारियों का दावा
Mon, 16 Dec 2024 05:07 PM IST
निर्मल कांत
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव।
Published by: निर्मल कांत
Updated Mon, 16 Dec 2024 05:07 PM IST
सार
Israel-Hamas Conflict: इस्राइल और हमास के बीच जंग शुरू होने के बाद से गाजा में मरने वालों का आंकड़ा 45000 पार कर गया है। इनमें अधिकांश महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। हमास के स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : एएनआई (फाइल)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इस्राइल और हमास के बीच बीते 14 महीनों से भीषण जंग जारी है। इस बीच, हमास नियंत्रित स्वास्थ्य मंत्रालय ने दावा किया कि इस युद्ध में अब तक 45 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।
पिछले साल सात अक्तूबर को इस्राइल और हमास के बीच युद्ध शुरू हुआ था। इससे पहले हमास ने दक्षिण इस्राइल के विभिन्न हिस्सों पर एक साथ हमले किए थे। इनमें 1,200 इस्राइली लोगों की मौत हुई थी। जबकि 250 से अधिक लोगों को बंधक बना लिया गया था। टाइम्स ऑफ इस्राइल की रिपोर्ट के मुताबिक, हमास के स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों ने कहा कि युद्ध शुरू होने के बाद से 45,028 लोग मारे गए हैं। जबकि 1,06,962 लोग घायल हुए हैं।
गाजा का स्वास्थ्य मंत्रालय अपी गणना में नागरिकों और हमास के लड़ाकों के बीच अंतर नहीं करता है। हालांकि मंत्रालय का दावा है कि मृतकों में आधे से ज्यादा महिलाएं और बच्चे हैं।
विज्ञापन
आईडीएफ ने किया 17000 से ज्यादा हमास लड़ाकों को मारने का दावा
इस्राइली सेना का कहना है कि उसने 17,000 से ज्यादा हमास के लड़ाकों को मार गिराया है। हालांकि, उसने इसके कोई सबूत नहीं दिए हैं। आईडीएफ आरोप लगाता रहा है कि हमास के लड़ाके नागरिकों के बीच छिप रहे हैं और हमास मौत का आंकड़ा बढ़ा चढ़ाकर बता रहा है ताकि अंतरराष्ट्रीय इस्राइल की आलोचना हो। इस्राइल का कहना है कि वह अंतरराष्ट्रीय कानून के अनुसार युद्धग्रस्त इलाकों में नागरिकों की सुरक्षा का उपाय कर रहा है।
संबंधित वीडियो-

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन