{"_id":"68f77265026ff8042b0960c5","slug":"gaza-ceasefire-us-vice-president-arrives-to-manage-fragile-ceasefire-in-gaza-will-meet-netanyahu-2025-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ceasefire: गाजा में नाजुक युद्धविराम को संभालने पहुंचे अमेरिकी उपराष्ट्रपति वेंस, नेतन्याहू से करेंगे मुलाकात","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Ceasefire: गाजा में नाजुक युद्धविराम को संभालने पहुंचे अमेरिकी उपराष्ट्रपति वेंस, नेतन्याहू से करेंगे मुलाकात
Tue, 21 Oct 2025 05:15 PM IST
हिमांशु चंदेल
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव
Published by: हिमांशु चंदेल
Updated Tue, 21 Oct 2025 05:15 PM IST
सार
गाजा में जारी नाजुक युद्धविराम को स्थायी शांति में बदलने के लिए अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस इस्राइल पहुंचे हैं। इस दौरान वो प्रधानमंत्री नेतन्याहू से मुलाकात केरंगे बंधक संकट पर चर्चा करेंगे।
विज्ञापन
जेडी वेंस, अमेरिकी उपराष्ट्रपति
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गाजा में जारी नाजुक युद्धविराम को स्थायी शांति में बदलने की कोशिशों के बीच अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस मंगलवार को इस्राइल पहुंचे। उनकी यह यात्रा ऐसे समय में हो रही है जब हाल के दिनों में हिंसा की नई घटनाओं ने अमेरिका-प्रेरित संघर्षविराम को डगमगाने पर मजबूर कर दिया है। वेंस का यह दौरा दोनों पक्षों को युद्धविराम समझौते का पालन कराने और स्थायी समाधान की दिशा में आगे बढ़ाने के लिए अहम माना जा रहा है।
अमेरिकी उपराष्ट्रपति वेंस अपनी पत्नी उषा वेंस के साथ मंगलवार को तेल अवीव पहुंचे। यह उनकी मध्य पूर्व यात्रा का हिस्सा है जो गुरुवार तक चलेगी। वेंस इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से मुलाकात करेंगे और यरूशलम में प्रेस कॉन्फ्रेंस भी करेंगे। वेंस हाल ही में इस क्षेत्र में पहुंचे व्हाइट हाउस के दो शीर्ष दूतों के बाद यहां पहुंचे हैं। उनका मिशन इस बात को सुनिश्चित करना है कि युद्धविराम कायम रहे और दोनों पक्ष शांति प्रक्रिया को आगे बढ़ाएं।
बंधकों की पहचान और हमास का रुख
इस्राइल ने मंगलवार को पुष्टि की कि उसे हमास द्वारा रात में छोड़े गए एक बंधक का शव मिला है। यह शव ताल हैमी का था, जिन्हें सात अक्तूबर 2023 के हमले के दौरान अगवा कर लिया गया था। वह गाजा सीमा पर स्थित किबुत्ज नीर यित्झाक से थे और चार बच्चों के पिता थे। इस्राइल के अनुसार, युद्धविराम के तहत अब भी 15 मृत बंधकों के शव हमास के पास हैं, जिनमें से 13 शव अब तक लौटाए जा चुके हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- 'तुम्हारी मां ने...': ट्रंप की प्रेस सचिव ने पत्रकार को बताया वामपंथी हैकर, सवाल पूछा तो लांघी भाषा की मर्यादा
वहीं, हमास के मुख्य वार्ताकार खलील अल-हय्या ने कहा है कि संगठन युद्ध को हमेशा के लिए खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है और शर्म अल-शेख समझौते को पूरी तरह लागू किया जाएगा। उन्होंने मिस्र के अल-काहेरा न्यूज चैनल को बताया कि अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप और मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल-फतह अल-सीसी की मध्यस्थता से हुई यह संधि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर युद्ध के अंत की घोषणा है।
हमास की मांगें और मानवीय स्थिति
अल-हय्या ने कहा कि इस्राइल ने युद्धविराम समझौते के तहत सीमाओं से मानवीय सहायता और चिकित्सा सामग्री को पारित किया है, लेकिन उन्होंने आग्रह किया कि सर्दियों से पहले अंतरराष्ट्रीय मध्यस्थ इस्राइल पर दबाव बनाएं ताकि और अधिक राहत सामग्री, चिकित्सा सहायता और आश्रय उपकरण गाजा पहुंचाए जा सकें। गाजा के विभिन्न इलाकों में अब भी बुनियादी सुविधाओं का संकट गहराता जा रहा है। अस्पतालों में दवाओं की कमी और विस्थापित नागरिकों की बढ़ती संख्या ने राहत एजेंसियों के लिए चुनौती पैदा कर दी है।
ये भी पढें- चीन ने दर्ज कराई शिकायत, कहा- भारत की ऑटो, ईवी नीति के लिए पीएलआई योजनाएं डब्ल्यूटीओ मानदंडों का उल्लंघन
हिंसा और हताहतों का ताजा आंकड़ा
वहीं, संघर्षविराम के बावजूद दो इस्राइली सैनिकों और 45 फलस्तीनियों की मौत की खबरें सामने आई हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सीमा पार झड़पों में इनकी जान गई। अमेरिकी प्रशासन ने इस पर चिंता जताई है और कहा है कि युद्धविराम तभी टिकेगा जब दोनों पक्ष संयम बरतें। वेंस की यात्रा को इस्राइल और फलस्तीन के बीच शांति पुनर्स्थापना की नई कोशिश के रूप में देखा जा रहा है।