फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Gay couple gets punished caned publicly

इंडोनेशिया: समलैंगिक जोड़े को प्यार करना पड़ा महंगा, मिली 77 कोड़े की सजा

Fri, 29 Jan 2021 06:31 AM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जकार्ता।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जकार्ता। Published by: Jeet Kumar Updated Fri, 29 Jan 2021 06:31 AM IST
विज्ञापन
Gay couple gets punished caned publicly
सजा के दौरान मारे जा रहे कौड़े... - फोटो : YouTube/ screenshot

इंडोनेशिया में एक समलैंगिंक जोड़े को प्यार करना भारी पड़ गया। पड़ोसियों की शिकायत पर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। इस्लामी कानून शरिया के तहत उन्हें 77 कोड़े मारने की सजा सुनाई गई। एक की उम्र 27 साल है और दूसरे की 29 साल है।

विज्ञापन


दोनों समलैंगिकों ने दया की भीख मांगी, लेकिन इंडोनेशिया में इस्लामिक कानून काफी सख्त है। दोषी पाए जाए जाने पर सार्वजनिक रूप से इस्लामी कानून के तहत कोड़े मारे गए हैं। वे पहले ही तीन महीने की सजा काट चुके हैं।
विज्ञापन


दरअसल हुआ ये कि एक समलैंगिक जोड़ा कमरे में संबंध बना रहा था, इस बीच पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दे दी। इसके बाद पुलिस ने कमरे को तोड़ा और यौन संबंध बनाने के जुर्म में दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक जोड़े को जब पकड़ा वे अर्धनग्न की अवस्था में थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सजा के बीच में दोनों को पानी पीने की अनुमति दे दी गई थी। जब कोड़े मारे जा रहे थे तो एक मां अपने बेटे को पिटता देख बेहोश हो गई। उनको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया।

इंडोनेशिया में एकमात्र राज्य आचे को छोड़कर समलैंगिक संबंध बनाना अपराध नहीं है। इस राज्य में आज भी शरिया कानून के तहत सजा सुनाई जाती है। यहां शराब पीने, सेक्स करने और जुआ खेलने के दोषी को कोड़े मारने की सजा दी जाती है। कुछ दिन पहले एक महिला को अपने प्रेमी के साथ पकड़े जाने पर सार्वजिनिक रूप से कोड़े मारने की सजा दी गई थी।


सोशल मीडिया पर समलैंगिक जोड़ों को सजा देने का वीडियो वायरल हो गया है जिसे देखकर लोग कड़ी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। इसके खिलाफ अब मानवाधिकार संगठन भी आवाज उठाने की बात कह रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed