फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Gangnam Style music video turns 10 years old

Gangnam Style: दुनिया को थिरकाते हुए गंगनम स्टाइल के हुए 10 साल, एक अरब दर्शक बटोरने वाला पहला वीडियो

Sun, 17 Jul 2022 06:12 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला रिसर्च डेस्क, सोल।
अमर उजाला रिसर्च डेस्क, सोल। Published by: Jeet Kumar Updated Sun, 17 Jul 2022 06:12 AM IST
सार

गंगनम स्टाइल की लोकप्रियता का आलम यह रहा कि यूट्यूब पर एक अरब दर्शक बटोरने वाला दुनिया का यह पहला वीडियो बना।

विज्ञापन
Gangnam Style music video turns 10 years old
GANGNAM STYLE - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

एक दशक पहले पूरी दुनिया को अपनी धुन पर थिरकाने वाले 'ओप्पन गंगनम स्टाइल' गाने ने शुक्रवार को 10 साल पूरे कर लिए। 15 जुलाई 2012 को जब दक्षिण कोरियाई गायक और रैपर साइ ने इस गाने का वीडियो रिलीज किया, तो वे चंद दिनों के भीतर ही वैश्विक संगीत जगत में सनसनी बन गए थे।

विज्ञापन


नीले रंग का सूट पहने, चश्मा लगाकर घुड़सवारी वाले अंदाज में नाचते हुए इस गायक ने बच्चों-बड़ों तक को मोह लिया। फेसबुक यूजर्स की टाइम लाइन पर सिर्फ साइ छाए रहते थे। लोगों को तीन शब्दों 'ओप्पन गंगनम स्टाइल' के अलावा पूरा गाना भले समझ नहीं आता था, लेकिन इसे हर शादी-पार्टी में डीजे पर बजाया जाने लगा।
विज्ञापन


इसने लोगों के मोबाइल की कॉलर ट्यून में जगह बना ली। गंगनम स्टाइल की लोकप्रियता का आलम यह रहा कि यूट्यूब पर एक अरब दर्शक बटोरने वाला दुनिया का यह पहला वीडियो बना।
विज्ञापन
विज्ञापन


संगीतज्ञों को बताया, इंटरनेट और सोशल मीडिया के जरिये क्या-कुछ हासिल किया जा सकता है। अब तक इस गाने को यू ट्यूब पर करीब 4.48 अरब बार देखा जा चुका है और रिलीज के 10 वर्ष बाद भी यह शीर्ष 11 में कायम है।

बदल डाला वैश्विक पॉप संगीत
44 वर्षीय साइ के लिए मुताबिक, जरा से समय में इतनी बड़ी ख्याति मिलना उनकी कल्पना के परे था। उनका कहना है कि गंगनम स्टाइल ने बतौर कलाकार सिर्फ मुझे ही नहीं बल्कि अलग-अलग देशों के संगीत जगत को भी बदल डाला।


गायकों और संगीतज्ञों को पहली बार पता लगा कि परंपरागत माध्यमों से हटकर भी अरबों लोगों तक पहुंचा जा सकता है। इस वीडियो से कोरियाई पॉप संगीत को भी अंतरराष्ट्रीय मंच पर काफी लाभ हुआ और साथी कलाकारों की स्वीकार्यता बढ़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed