फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   g7 countries use frozen russian assets to give financial aid to ukraine biden meet with zelensky pm modi

G7 Summit: रूस के पैसों से ही यूक्रेन की आर्थिक मदद करेंगे जी7 देश; आज बाइडन से मुलाकात करेंगे जेलेंस्की

Thu, 13 Jun 2024 11:28 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोम Published by: नितिन गौतम Updated Thu, 13 Jun 2024 11:28 AM IST
सार

जी7 देश यूक्रेन को 50 अरब डॉलर की आर्थिक मदद देने के लिए सहमत हो गए हैं। खास बात ये है कि ये 50 अरब डॉलर की रकम रूस की जब्त संपत्ति में से ही दिए जाएंगे।

विज्ञापन
g7 countries use frozen russian assets to give financial aid to ukraine biden meet with zelensky pm modi
यूक्रेन की मदद के लिए साथ आए जी7 देश - फोटो : एएनआई

विस्तार

जी7 देश यूक्रेन को 50 अरब डॉलर की आर्थिक मदद देने के लिए सहमत हो गए हैं। खास बात ये है कि ये 50 अरब डॉलर की रकम रूस की जब्त संपत्ति में से ही दिए जाएंगे। फ्रांस के राष्ट्रपति कार्यालय के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की से मुलाकात करेंगे जो बाइडन। 
विज्ञापन


रूस के पैसों से ही यूक्रेन की मदद करेंगे जी 7 देश
अधिकारियों ने बताया कि जी 7 सम्मेलन से पहले हमारे बीच एक समझौता हुआ है, जिसके तहत रूस के हमले के खिलाफ यूक्रेन को समर्थन देने पर फोकस रहेगा। जी 7 देश रूस की जब्त संपत्ति 325 अरब डॉलर के ब्याज से मिले पैसों से ही यूक्रेन की मदद करने पर विचार कर रहे हैं। रूस के 325 अरब डॉलर रूसी सेंट्रल बैंक के हैं, जिन्हें जी 7 देशों द्वारा जब्त किया गया है। इस रकम में से कीव को 50 अरब डॉलर का लोन दिया जा सकता है। 
विज्ञापन


जी 7 सम्मेलन से इतर मिल सकते हैं कि जेलेंस्की और बाइडन
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की भी जी 7 सम्मेलन में शामिल होने के लिए इटली जा रहे हैं। इटली के पुगलिया में जेलेंस्की और अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडने के बीच मुलाकात हो सकती है। अधिकारियों ने बताया कि अगर किसी कारण से रूस का पैसा जारी करना पड़ता है तो सभी सदस्य देश यूक्रेन की साझा मदद करने पर विचार करेंगे। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की भी जी 7 सम्मेलन में शामिल होने के लिए इटली जा रहे हैं। इटली के पुगलिया में जेलेंस्की और अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडने के बीच मुलाकात हो सकती है। अधिकारियों ने बताया कि अगर किसी कारण से रूस का पैसा जारी करना पड़ता है तो सभी सदस्य देश यूक्रेन की साझा मदद करने पर विचार करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन बुधवार को ही इटली के लिए रवाना हो गए थे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बाइडन यूक्रेन के राष्ट्रपति के साथ नए सुरक्षा समझौते पर हस्ताक्षर कर सकते हैं। इस समझौते से यह साफ हो जाएगा कि रक्षा और सुरक्षा के क्षेत्र में अमेरिका भविष्य में भी यूक्रेन का समर्थन जारी रखेगा। जी 7 सम्मेलन से इतर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन के बीच भी मुलाकात हो सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed