{"_id":"5e7cd2458ebc3e6faa49ea8d","slug":"g20-summit-5-trillion-dollar-to-be-injected-into-the-global-economy-to-combat-covid19-pandemic","type":"story","status":"publish","title_hn":"जी-20 शिखर सम्मेलन: कोरोना से जीतना है तो वैश्विक अर्थव्यवस्था में लगाने होंगे पांच हजार अरब डॉलर","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
जी-20 शिखर सम्मेलन: कोरोना से जीतना है तो वैश्विक अर्थव्यवस्था में लगाने होंगे पांच हजार अरब डॉलर
Thu, 26 Mar 2020 09:33 PM IST
योगेश साहू
वर्ल्ड डेस्क, रियाद
वर्ल्ड डेस्क, रियाद
Published by: योगेश साहू
Updated Thu, 26 Mar 2020 09:33 PM IST
विज्ञापन
G20 Summit 2020
- फोटो : G20 Saudi Arabia
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूरी दुनिया में अपना कहर बरपा रहे कोरोना वायरस के खिलाफ जंग जीतनी है तो जी20 देशों को वैश्विक अर्थव्यवस्था में पांच हजार अरब डॉलर का निवेश करना होगा।
विज्ञापन
सऊदी अरब में गुरुवार से जी-20 देशों का आपातकालीन शिखर सम्मेलन शुरू हो गया। वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए होने वाले इस सम्मेलन की अध्यक्षता सऊदी अरब के सुलतान सलमान बिन अब्दुल अजीज अल-सऊद ने की। इस सम्मेलन में भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत दुनिया के कई शीर्ष नेताओं ने वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से निपटने के समन्वित उपायों पर चर्चा की।
विज्ञापन
आर्थिक लक्ष्यों की बजाय मानवता पर हो ध्यान: प्रधानमंत्री मोदी
जी-20 वीडियो कांफ्रेंस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वायरस संकट को लेकर कहा कि वैश्विक समृद्धि, सहयोग के लिए हमारे दृष्टिकोण के केंद्र बिंदु में आर्थिक लक्ष्यों के स्थान पर मानवता को रखा जाना चाहिए।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री मोदी ने इसके साथ ही दुनिया भर में कहीं अधिक अनुकुल, प्रतिक्रियात्मक और सस्ती मानव स्वास्थ्य सुविधा प्रणाली का विकास करने की वकालत की।
पीएम मोदी ने मानव के विकास के लिए मेडिकल शोध को स्वतंत्र रूप से और खुल कर साझा करने की अपील भी की। उन्होंने स्वास्थ्य सुविधा से जुड़े मुद्दों से निपटने के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) जैसे वैश्विक संगठनों को मजबूत करने की अपील की।