{"_id":"5d15c65f8ebc3e3cec4fe0ce","slug":"g-20-summit-trump-says-to-vladimir-putin-in-joking-style-please-do-not-interfere-in-elections","type":"story","status":"publish","title_hn":"जी-20 शिखर सम्मेलन: पुतिन से मजाकिया लहजे में ट्रंप बोले, राष्ट्रपति चुनाव में दखल मत देना","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
जी-20 शिखर सम्मेलन: पुतिन से मजाकिया लहजे में ट्रंप बोले, राष्ट्रपति चुनाव में दखल मत देना
Sat, 29 Jun 2019 06:25 AM IST
आसिम खान
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: आसिम खान
Updated Sat, 29 Jun 2019 06:25 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जी-20 शिखर सम्मेलन में लंबे समय बाद अपने रूसी समकक्ष व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात करते समय कुछ मजाकिया अंदाज में नजर आए। विशेष वकील 2016 अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में व्यापक रूसी हस्तक्षेप के ठोस सबूत मिलने के बाद दोनों की यह पहली मुलाकात है।
विज्ञापन
रूस को अगले चुनाव में हस्तक्षेप न करने को लेकर आगाह करने के सवाल पर ट्रंप ने मुस्कुराते हुए कहा, ‘कृपया, चुनाव में हस्तक्षेप मत करना।’ हेल्सिंकी में करीब एक साल पहले दोनों नेताओं के बीच आखिरी मुलाकात हुई थी।
विज्ञापन
2016 के अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में रूस पर दखल देने का आरोप लगा था। ट्रंप प्रशासन इससे इनकार करता रहा है। राष्ट्रपति चुनाव में विशेष वकील को व्यापक रूसी हस्तक्षेप के ठोस सबूत मिलने के बाद दोनों की यह पहली मुलाकात है। ऐसे में रूस को अगले साल चुनाव में हस्तक्षेप न करने को लेकर आगाह करने के सवाल पर ट्रंप ने मुस्कुराते हुए पुतिन की तरफ उंगली की और कहा, ‘कृपया, चुनाव में हस्तक्षेप मत करना।’
विज्ञापन
दोनों नेता संवाददाताओं को उन मुद्दों पर संक्षिप्त जानकारी दे रहे थे जिसपर वह चर्चा करने जा रहे हैं, तभी एक पत्रकार ने तेज आवाज में पूछा क्या राष्ट्रपति (ट्रंप), पुतिन से 2020 चुनाव में ‘हस्तक्षेप नहीं करने को कहेंगे।’
राष्ट्रपति ने इसके जवाब में कहा, ‘बिल्कुल मैं कहूंगा।’ उन्होंने मजाकिया अंदाज में दोहराया ‘कृपया, चुनाव में हस्तक्षेप मत करना।’