फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Fuel prices lower in Sri Lanka for the first time since February

Sri Lanka Crisis: फरवरी के बाद पहली बार संकट से जूझ रहे श्रीलंका में ईंधन की कीमतों में कमी, लोगों को मिलेगी राहत

Sun, 17 Jul 2022 11:20 PM IST
Jeet Kumar पीटीआई, कोलंबो
पीटीआई, कोलंबो Published by: Jeet Kumar Updated Sun, 17 Jul 2022 11:20 PM IST
सार

श्रीलंका में डीजल और पेट्रोल की खुदरा कीमतों में प्रत्येक में 20 रुपये की कमी की गई है। दोनों को मई के अंत में 50 और 60 रुपये बढ़ाया गया था।

विज्ञापन
Fuel prices lower in Sri Lanka for the first time since February
श्रीलंका मे गिरे पेट्रोल-डीजल के दाम - फोटो : iStock

विस्तार

आर्थिक संकट का सामना कर रहे श्रीलंका के लोगों के लिए बेहद राहत देने वाली खबर सामने आ रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक श्रीलंका की सरकारी कंपनी सीलोन पेट्रोलियम कॉरपोरेशन (सीपीसी) ने रविवार को डीजल और पेट्रोल की खुदरा कीमतों में कमी की है। फरवरी के बाद पांच बार बढ़ोतरी के बाद ईंधन की कीमतों में यह पहली कमी है। 

विज्ञापन


20 रुपये की कमी की गई
श्रीलंका में डीजल और पेट्रोल की खुदरा कीमतों में प्रत्येक में 20 रुपये की कमी की गई है। दोनों को मई के अंत में 50 और 60 रुपये बढ़ाया गया था। इसके साथ ही इंडियन ऑयल कंपनी के स्थानीय संचालन वाली कंपनी लंका इंडियन ऑयल कंपनी ने भी कहा कि वे भी ईंधन की कीमतों में कमी करेंगे।
विज्ञापन


 ईंधन की कतारों में हिंसा की कई घटनाएं सामने आई
श्रीलंका में 27 जून से सरकार ने ईंधन की आपूर्ति बंद कर दी थी और केवल आवश्यक सेवाओं के लिए ही पेट्रोल-डीजल की अनुमति है। वहीं पेट्रोल-डीजल स्टेशनों के पास कई मील लंबी ईंधन कतारें देखी जा सकती हैं। ईंधन की कतारों में हिंसा की कई घटनाएं सामने आई हैं और ईंधन की कतारों में लगातार कई दिन बिताने के बाद लगभग 20 लोगों की मौत हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत से अंतिम ईंधन शिपमेंट 16 जून को आया था
इस साल की शुरुआत के बाद से, श्रीलंका ने ईंधन की खरीद के लिए भारतीय क्रेडिट लाइन पर भरोसा किया है। श्रीलंका, जो फरवरी से ईंधन आयात के लिए भारतीय क्रेडिट लाइन पर निर्भर था, अब इस सुविधा को समाप्त कर चुका है। भारतीय क्रेडिट लाइन के तहत अंतिम ईंधन शिपमेंट 16 जून को आया था।


श्रीलंका में ऊर्जा क्षेत्र सबसे बुरी तरह प्रभावित
अभूतपूर्व आर्थिक संकट से उत्पन्न विदेशी मुद्रा की कमी में श्रीलंका के ईंधन और ऊर्जा क्षेत्र सबसे बुरी तरह प्रभावित हैं। सरकार ने अपने अंतरराष्ट्रीय ऋण का भुगतान करने से इनकार करते हुए अप्रैल के मध्य में श्रीलंका को दिवालिया घोषित कर दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed