फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Frightened by the proximity of Taiwan and America, China started war exercises near the border

China: चीन ने युद्धाभ्यास में की ताइवान की हवाई और समुद्री नाकाबंदी, बोला- लड़ाई को तैयार

Mon, 10 Apr 2023 09:41 PM IST
जलज मिश्रा वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला Published by: जलज मिश्रा Updated Mon, 10 Apr 2023 09:41 PM IST
सार

पीएलए ने ताइवान और उसके पास के जलक्षेत्रों पर मिसाइल हमले किए। चीन ने ताइवान को घेरने के लिए लड़ाकू विमानों और जहाजों को भी भेजा। शुक्रवार को चीन ने ताइवान की स्वतंत्रता को बढ़ावा देने के कारण द प्रॉस्पेक्ट फाउंडेशन और काउंसिल ऑफ एशियन लिबरल्स एंड डेमोक्रेट्स और त्साई की मेजबानी करने वाले दो अमेरिकी संगठनों पर प्रतिबंध लगा दिया।

विज्ञापन
Frightened by the proximity of Taiwan and America, China started war exercises near the border
चीन का युद्ध अभ्यास (सांकेतिक) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

चीन और ताइवान के बीच तनाव चरम पर पहुंच गया है। इस बीच युद्धाभ्यास के नाम पर चीन ने ताइवान की हवाई नाकाबंदी करने की कोशिश कर अपने इरादे एक बार फिर साफ कर दिए हैं। खबरों के मुताबिक, चीन ने सोमवार को युद्धाभ्यास के दौरान अप्रत्यक्ष तौर पर ताइवान की घेराबंदी की। इस दौरान दर्जनों लड़ाकू विमानों से ताइवान के हवाई क्षेत्र को भी बंद करने का अभ्यास किया। उधर, चीनी सेना ने सोमवार को घोषणा की है कि वह ताइवान के चारों तरफ बड़े पैमाने पर युद्धाभ्यास के तीन दिन पूरे होने के बाद लड़ाई के लिए तैयार है।

विज्ञापन


दरअसल, चीन इस सप्ताह अमेरिकी प्रतिनिधि सभा के स्पीकर केविन मैक्कार्थी और ताइवान की राष्ट्रपति साई इंग-वेन के बीच हुई अहम बैठक के बाद से तिलमिलाया हुआ है। चीन ने कहा है कि गोला-बारूद ले जा रहे विमानों ने ताइवान के पास हमला करने का अभ्यास किया था। इस युद्ध अभ्यास में उसका शेडोंग विमानवाहक पोत भी शामिल हुआ। चीनी सेना के ईस्टर्न थिएटर कमांड ने बताया कि गोला-बारूद ले जाने वाले दर्जनों एच-6के लड़ाकू विमानों ने ताइवान पर हमला करने का अभ्यास किया था।
विज्ञापन


हालांकि यह पहला मौका नहीं है जब चीन ने ताइवान को धमकाने के लिए ऐसा हथकंडा अपनाया हो। इससे पहले भी चीन के लड़ाकू विमान ताइवान के हवाई क्षेत्र में घुसते रहे हैं। ताइवान के रक्षा मंत्रालय का कहना है कि चीन हिंद-प्रशांत शांति और स्थिरता का लगातार गंभीर उल्लंघन कर रहा है। उन्होंने अन्य देशों से चीन के कार्यों के खिलाफ बोलने का आग्रह किया है। ताइवान को चीन अपना हिस्सा मानता है और राष्ट्रपति शी जिनपिंग कई बार ताइवान पर कब्जा करने की बात चुके हैं। चीन ने कहा कि किसी भी समय ताइवान में विदेशी दखल की कोशिशों को हम पूरी तरह नष्ट करने में सक्षम हैं। हम कभी भी ताइवान पहुंच सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ताइवान की स्वतंत्र पहचान नहीं
चीन ने कहा कि ताइवान उसका ही एक क्षेत्र है और उसकी कोई आजाद पहचान नहीं है। ऐसे में चीनी सेना को अधिकार है कि वह इस क्षेत्र में आ-जा सकती है। चीनी सेना ने कहा, हमारे सैनिक हर समय लड़ाई को तत्पर हैं।

मध्य रेखा को पार कर ताइवान सीमा के पास दिखे 70 चीनी विमान, 10 जहाज
चीनी सेना ने ताइवान की ओर रविवार और सोमवार तड़के के बीच 70 युद्धक विमान और 11 युद्धपोत भेजे हैं। ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने सोमवार को इसकी जानकारी दी। उसने बताया कि सुबह 6 बजे से 10 बजे तक ताइवान के पास 59 चीनी सैन्य विमान फिर देखे गए। इनमें से 39 चीनी विमानों ने ताइवान स्ट्रेट मेडियन लाइन को पार किया और ताइवान के वायु रक्षा क्षेत्रों में प्रवेश किया। इससे पहले भी दर्जनों चीनी लड़ाकू विमान ताइवान जलडमरूमध्य की मध्य सीमा को पार करते देखे गए। मध्य रेखा को पार करने वाले विमानों में 8 जे-16 लड़ाकू जेट, 4 जे-1 लड़ाकू विमान, 8 एसयू-30 लड़ाकू विमान और टोही विमान शामिल थे।


अमेरिकी संगठन का चीन में लगाया प्रतिबंध
पिछले दो दिनों में, PLA ने ताइवान और उसके पास के जलक्षेत्रों पर मिसाइल हमले किए। चीन ने ताइवान को घेरने के लिए लड़ाकू विमानों और जहाजों को भी भेजा। शुक्रवार को चीन ने ताइवान की स्वतंत्रता को बढ़ावा देने के कारण द प्रॉस्पेक्ट फाउंडेशन और काउंसिल ऑफ एशियन लिबरल्स एंड डेमोक्रेट्स और त्साई की मेजबानी करने वाले दो अमेरिकी संगठनों पर प्रतिबंध लगा दिया।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed