{"_id":"5f9f338195a97b0732299ec1","slug":"french-president-emmanuel-macron-says-understand-muslims-feelings-but-fundamentalist-islam-is-a-threat-to-everyone","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुस्लिमों की भावनाएं समझते हैं, मगर कट्टर इस्लाम सबके लिए खतरा: मैक्रों","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
मुस्लिमों की भावनाएं समझते हैं, मगर कट्टर इस्लाम सबके लिए खतरा: मैक्रों
Mon, 02 Nov 2020 03:45 AM IST
Rajeev Rai
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
Published by: Rajeev Rai
Updated Mon, 02 Nov 2020 03:45 AM IST
सार
फ्रांसीसी राष्ट्रपति ने एक न्यूज चैनल को दिए साक्षात्कार में कहा, हम अपने देश में शांति को बढ़ावा देने और अधिकारों की रक्षा करने जैसे काम करेंगे
विज्ञापन
इमैनुएल मैक्रों
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दुनिया भर में मुस्लिम संगठनों के निशाने पर आए फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा, मैं मुसलमानों की भावनाओं को समझता हूं, जिन्हें पैगंबर मोहम्मद के कार्टून दिखाए जाने से झटका लगा है। हालांकि, जिस कट्टर इस्लाम से हम लड़ने की कोशिश कर रहे हैं, वह सभी लोगों खासतौर पर मुसलमानों के लिए खतरा है।
विज्ञापन
कतर के न्यूज चैनल अल जजीरा को दिए एक साक्षात्कार में मैक्रों ने कहा, मैं इन भावनाओं को समझता हूं और उनका सम्मान करता हूं। मगर, आपको अभी मेरी भूमिका समझनी होगी। मुझे इस भूमिका में शांति को बढ़ावा देने और लोगों के अधिकारों की रक्षा करने जैसे अहम काम करने हैं। हम अपने देश में बोलने, लिखने, विचार करने और चित्रित करने की आजादी का हमेशा बचाव करेंगे।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि इसी महीने फ्रांस में पैगंबर मोहम्मद के एक कार्टून को फ्रांसीसी पत्रिका शार्ली हेब्दो में दिखाने वाले शिक्षक सैमुअल पेटी पर हमला कर एक शख्स ने उनका गला काट दिया था। इस इसके बाद फ्रांस में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हुए। मैक्रों ने मारे गए शिक्षक का बचाव करते हुए कहा था कि हम मुस्लिम कट्टरपंथी संगठनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन