फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   French President Emmanuel Macron appeals Chinese President Xi Jinping to pressure Russia for peace in Ukraine

World News: चीनी राष्ट्रपति से मैक्रों ने की रूस पर दबाव बनाने की अपील, पढ़ें विदेश की अन्य अहम खबरें

Fri, 07 Apr 2023 07:04 AM IST
वीरेंद्र शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Fri, 07 Apr 2023 07:04 AM IST
सार

चीन के विदेश मंत्री किन गैंग की मौजूदगी में सऊदी के विदेश मंत्री फैजल बिन फरहान ने ईरानी समकक्ष अमीर अब्दोलहियान के साथ चीन में मुलाकात की।

विज्ञापन
French President Emmanuel Macron appeals Chinese President Xi Jinping to pressure Russia for peace in Ukraine
चीनी के राष्ट्रपति शी जिनपिंग (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

विस्तार

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने बृहस्पतिवार को चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मिले। इस दौरान उन्होंने जिनपिंग से कहा, वे रूस के साथ अच्छे संबंधों का इस्तेमाल यूक्रेन में शांति के लिए करें, क्योंकि यह युद्ध पूरी दुनिया को नुकसान पहुंचा रहा है। मैक्रों के साथ यूरोपीय आयोग की प्रमुख उर्सुला वॉन डेर  लियेन भी चीनी राष्ट्रपति से मिलीं। 
विज्ञापन


सऊदी अरब और ईरान की दुश्मनी नई नहीं, लेकिन दोनों देश के विदेश मंत्रियों का सात साल में पहली बार चीन की राजधानी बीजिंग में जाकर मिलना नया है। बृहस्पतिवार को चीन के विदेश मंत्री किन गैंग की मौजूदगी में सऊदी के विदेश मंत्री फैजल बिन फरहान ने ईरानी समकक्ष अमीर अब्दोलहियान के साथ चीन में मुलाकात की। दोनों देशों ने रमजान के महीने में संबंध सुधारने की दिशा में यह बड़ी पहल की है।  सऊदी अरब की सराकरी समाचार सेवा अल अखबारिया ने दोनों नेताओं की मुलाकात की तस्वीर साझा की। मुलाकात के बाद दोनों देशों ने एक साझा बयान जारी कर कहा, दो महीने के अंदर दूतावासों और वाणिज्य दूतावासों को फिर से खोलने की व्यवस्था शुरू करेंगे। 
विज्ञापन


वैश्विक भलाई के लिए हैं भारत और अमेरिका के बीच संबंध : संधू
अमेरिका में भारत की पहुंच बढ़ाने की कवायद के तहत भारतीय राजदूत तरनजीत सिंह संधू न्यू हैम्पशायर समेत 40 से अधिक राज्यों से जुड़े जहां उन्होंने बृहस्पतिवार को राज्य विधानसभा को संबोधित किया। अपने संबोधन में संधू ने भारत-अमेरिका संबंधों और विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग पर कहा कि दोनों के संबंध दुनिया की भलाई के लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एपल के चीन से उत्पादन समेटने के बाद मेड इन इंडिया आईफोन की संख्या बढ़ी
एपल के चीन से उत्पादन इकाइयां समेटने के बाद मेड इन इंडिया आईफोन की संख्या बढ़ी है। भारत में अब बड़ी मात्रा में आईफोन विनिर्माण हो रहा है। एपल ने अपनी आपूर्ति शृंखला में विविधता लाने के लिए चीन से उत्पादन समेटा है। मार्केट रिसर्च फर्म काउंटरपाइंट की पिछले हफ्ते आई रिपोर्ट के मुताबिक, 2022 में भारत में निर्मित आईफोन की शिपमेंट मात्रा में साल दर साल 65 फीसदी की वृद्धि हुई। इसके अतिरिक्त आईफोन का मूल्य 162% तक बढ़ा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed