फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   French parliamentary election is facing a tough challenge for the party of President Emmanuel Macron

France Election: संसदीय चुनाव में मुश्किल में है राष्ट्रपति मैक्रों की पार्टी

Fri, 10 Jun 2022 06:23 PM IST
Harendra Chaudhary वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पेरिस Published by: Harendra Chaudhary Updated Fri, 10 Jun 2022 06:23 PM IST
सार

विश्लेषकों का कहना है कि इस बार चुनाव में स्थानीय मुद्दे हावी हैं। इसलिए नई संसद के बारे में ठोस भविष्यवाणी कर पाना सर्वे एजेंसियों के लिए भी मुश्किल बना हुआ है। लेकिन ऐसी संभावना जताई है कि मैक्रों की पार्टी पूर्ण बहुमत पाने में नाकाम रह सकती है। सबसे ताजा सर्वे इस हफ्ते मंगलवार को जारी हुआ...

विज्ञापन
French parliamentary election is facing a tough challenge for the party of President Emmanuel Macron
इमैनुएल मैक्रों - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

फ्रांस के संसदीय चुनाव राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की पार्टी को कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ रहा है। चुनाव पूर्व जनमत सर्वेक्षणों के मुताबिक अधिक संभावना इस बात की है कि मैक्रों की पार्टी ला रिपब्लिक एन मार्श अपना बहुमत गंवा देगी।

विज्ञापन


फ्रांस में 577 सदस्यों वाली संसद को चुनने के लिए अगले रविवार को पहले दौर का मतदान होगा। फ्रांस में राष्ट्रपति चुनाव की तरह ही सांसदों के चुनाव के लिए भी मतदान दो चरणों में होता है। पहले चरण में सिर्फ उन उम्मीदवारों को विजयी घोषित किया जाता है, जो कुल पड़े वोटों में से 50 फीसदी से ज्यादा हासिल कर पाते हैं। जिन चुनाव क्षेत्रों में किसी उम्मीदवार को 50 फीसदी से ज्यादा वोट नहीं मिलते, वहां पहले दो स्थान पर रहे उम्मीदवारों के बीच दूसरे चरण के मतदान में मुकाबला होता है। इस बार पहले चरण का मतदान 12 जून और दूसरे चरण का मतदान 19 को होगा।

विज्ञापन

स्थानीय मुद्दे हावी

विश्लेषकों का कहना है कि इस बार चुनाव में स्थानीय मुद्दे हावी हैं। इसलिए नई संसद के बारे में ठोस भविष्यवाणी कर पाना सर्वे एजेंसियों के लिए भी मुश्किल बना हुआ है। लेकिन ऐसी संभावना जताई है कि मैक्रों की पार्टी पूर्ण बहुमत पाने में नाकाम रह सकती है। सबसे ताजा सर्वे इस हफ्ते मंगलवार को जारी हुआ। आईफॉप नाम की एजेंसी के इस सर्वे में मैक्रों की पार्टी को 250 से 290 के बीच सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है। जबकि पूर्ण बहुमत के लिए 289 सीटों की जरूरत होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन


राजनीतिक विश्लेषकों के मुताबिक मैक्रों के लिए अधिक चिंता की बात यह है कि बीते अप्रैल के बाद से उनकी पार्टी के लिए जन समर्थन में गिरावट आई है। अप्रैल में आईफॉप ने ला रिपब्लिक एन मार्श को 275 से 310 के बीच सीटें मिलने की भविष्यवाणी की थी। वेबसाइट पोलिटिको.ईयू ने कई ओपिनियन पॉल के औसत के आधार पर कहा है कि मैक्रों की पार्टी को 275 से 318 के बीच सीटें मिल सकती हैं। लेकिन इस वेबसाइट के विश्लेषण में भी कहा गया है कि हाल के हफ्तों में ट्रेंड ला रिपब्लिक एन मार्श के समर्थन में गिरावट का रहा है।

मैक्रों के लिए 289 सीटें जरूरी

जानकारों की राय है कि अगर मैक्रों की पार्टी को 289 सीटें नहीं मिलीं, तो नेशनल असेंबली में गतिरोध की स्थिति बन जाएगी। तब राष्ट्रपति के लिए अपने किसी एजेंडे को पारित कराना मुश्किल हो जाएगा। उस हाल में उनके लिए शासन करना बेहद कठिन हो जाएगा। ये बात मैक्रों सरकार में संसदीय समन्वय विभाग के मंत्री ओलिवर वेरॉन ने भी स्वीकार की है। बुधवार को उन्होंने कहा- ‘मैं मतदाताओं से हाथ जोड़ कर गुजारिश करता हूं कि वे देश में संस्थागत संकट खड़ा ना करें। वैसा हुआ तो देश में शासन करना संभव नहीं रह जाएगा।’



पांच साल पहले हुए संसदीय चुनाव में ला रिपब्लिक एन मार्श ने अपने सहयोगी दल मूवमेंट डेमोक्रेट के साथ मिल कर 356 सीटें जीती थीं। लेकिन इस बार वामपंथी दलों के गठबंधन बना लेने के कारण सत्ताधारी गठबंधन के लिए कड़ी चुनौती पैदा हुई है। वामपंथी दलों ने राष्ट्रपति चुनाव में उम्मीदवार रह चुके ज्यां लुक मेलेन्शॉं को अब प्रधानमंत्री पद का प्रत्याशी घोषित किया है। इस गठबंधन को अपेक्षा से अधिक समर्थन मिलने के संकेत हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed