फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   "Free Imran Khan": Trump's incoming envoy Richard Grenell calls for ex-Pak PM's release

US: 'इमरान खान को रिहा किया जाए...', ट्रंप के विशेष मिशनों के लिए दूत रिचर्ड ग्रेनेल ने की अपील

Wed, 25 Dec 2024 10:42 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन। Published by: निर्मल कांत Updated Wed, 25 Dec 2024 10:42 PM IST
सार

US: अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के विशेष दूत रिचर्ड ग्रेनेल ने पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की रिहाई की मांग की, जो भ्रष्टाचार के मामले में जेल में बंद हैं। ग्रेनेल ने कहा कि ट्रंप और इमरान के बीच अच्छे संबंध रहे हैं। 

विज्ञापन
"Free Imran Khan": Trump's incoming envoy Richard Grenell calls for ex-Pak PM's release
रिचर्ड ग्रेनेल। - फोटो : एक्स/रिचर्ड ग्रेनेल

विस्तार

अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के विशेष मिशनों के लिए दूत रिचर्ड ग्रेनेल ने बुधवार को पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की रिहाई की अपील की। इमरान बीते एक साल से ज्यादा समय से भ्रष्टाचार के आरोप में रावलपिंडी की अदियाला जेल में बंद हैं। 
विज्ञापन


ग्रेनेल ने अमेरिकी समाचार चैनल 'न्यूज मैक्स' से बातचीत में कहा, 'ट्रंप के पहले कार्यकाल के दौरान इमरान खान जब सत्ता में आए थे, तब अमेरिका और पाकिस्तान के संबंध बेहतर हुए थे।' उन्होंने आगे कहा, 'पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पार्टी के संस्थापक खान को एक पारंपरिक नेता के बजाय एक बाहर व्यक्ति के रूप में देखा गया था।' 
विज्ञापन


सीधी-सच्ची भाषा में बात करते थे इमरान खान: ग्रेनेल
उन्होंने इमरान खान की स्थिति को ट्रंप के साथ जोड़ते हुए उनकी रिहाई की मांग की। ग्रेनेल ने कहा, इमरान खान उन्हीं आरोपों का सामना कर रहे हैं, जिनके कारण पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप को भी सजा हुई थी। उन्होंने कहा, इमरान खान के कार्यकाल के दौरान पाकिस्तान के साथ हमारे अच्छे संबंध थे। वह क्रिकेट खिलाड़ी रहे हैं और पाकिस्तान की क्रिकेट टीम के कप्तान रहे हैं। वह राजनेता की तरह नहीं थे और सीधी-सच्ची भाषा में बात करते थे। इमरान खान और डोनाल्ड ट्रंप के बीच बहुत अच्छे संबंध थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सैन्य अदालत में नागरिकों को सजा पर जताई चिंता
ग्रेनेल ने अमेरिका के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर की एक पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए मंगलवार को इमरान खान की रिहाई की मांग की। उन्होंने मिलर की आलोचना करते हुए कहा कि पाकिस्तान में नागरिकों को सैन्य अदालत द्वारा सजा दिए जाने पर अमेरिका की चिंता बहुत देर में आई है और यह बहुत कम और बेहद कमजोर प्रयास है। उन्होंने एक्स पर मिलर की पोस्ट की प्रतिक्रिया में लिखा, आप देर से आए हैं । यह बहुत कम और बेहद कमजोर है। सामान्य तरीके से बात करें। इमरान खान को रिहा कराएं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed