फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Fraud in Germany: 60 year old man got 90 doses of Covid-19 vaccines, used to earn by selling fake vaccine certificates

जर्मनी में फर्जीवाड़ा : 60 साल के व्यक्ति ने लगवा ली कोविड टीकों की 90 खुराक, जाली वैक्सीन प्रमाण पत्र बेचकर करता था कमाई

Thu, 07 Apr 2022 08:19 AM IST
सुरेंद्र जोशी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Thu, 07 Apr 2022 08:19 AM IST
सार

आखिरकार टीकों का यह जालसाज मंगलवार को जर्मन पुलिस के हत्थे चढ़ गया। हालांकि उसे अभी गिरफ्तार नहीं किया गया है। वह उन लोगों के वैक्सीन प्रमाण पत्र बेचता था, जो टीके नहीं लगवाने चाहते हैं। 

विज्ञापन
Fraud in Germany: 60 year old man got 90 doses of Covid-19 vaccines, used to earn by selling fake vaccine certificates
vaccine - फोटो : istock

विस्तार

यूरोप में जारी कोविड महामारी के बीच जर्मनी में कोरोना टीकाकरण में फर्जीवाड़े व जाली कोरोना प्रमाण पत्र बनाकर बेचने का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। खबर है कि 60 साल के एक व्यक्ति ने टीकों के जाली प्रमाण पत्र बेचकर कमाई करने के लिए 90 बार टीकों की खुराक लगवा ली। 

विज्ञापन

आखिरकार टीकों का यह जालसाज हाल ही में जर्मन पुलिस के हत्थे चढ़ गया। हालांकि उसे अभी गिरफ्तार नहीं किया गया है। वह उन लोगों के वैक्सीन प्रमाण पत्र बेचता था, जो टीके नहीं लगवाने चाहते हैं। बहरहाल जर्मनी में यह फर्जीवाड़ा करने वाले इस मास्टर माइंड से पूछताछ जारी है। दरअसल उसे फर्जी वैक्सीन प्रमाणपत्र बनाने के लिए हर बार टीके के बैच नंबर की जरूरत होती थी। इस अलग-अलग बैच नंबर हासिल करने के लिए उसने खुद ही बार-बार खुराक लेना शुरू कर दिया।   

विज्ञापन


इस तरह पकड़ में आया
यह व्यक्ति जर्मनी के पूर्वी प्रांत सैक्सोनी का रहने वाला है। उसे एलेनबर्ग के एक टीकाकरण केंद्र पर उस वक्त पकड़ा गया, जब लगातार दूसरे दिन वैक्सीन लेने के लिए कतार में लग गया था। पुलिस ने उसके पास से कई कोरे और जाली कोरोना प्रमाण पत्र भी बरामद किए हैं। उसके खिलाफ जालसाजी की कार्रवाई जारी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


खुद की सेहत का क्या हुआ हाल?
जर्मन न्यूज एजेंसी डीपीए का कहना है कि इस व्यक्ति ने अलग अगल ब्रांड के कोरोना टीकों की 90 खुराक ली है। इससे उसकी सेहत पर क्या असर पड़ा है, यह भी डॉक्टरों के लिए जांच का विषय है। महामारी के प्रकोप के बाद भी जर्मनी में कई लोग टीके लगवाने को तैयार नहीं है। ऐसे लोग ही होटलों, स्विमिंग पूल, दफ्तर व अन्य स्थानों पर अनिवार्य वैक्सीन प्रमाण पत्र की पूर्ति इस तरह के फर्जी प्रमाण पत्र बनवाकर करते हैं। 


जर्मनी में कुछ सप्ताह से कोरोना मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। ओमिक्रॉन के सब वैरिएंट बीए.2 के कारण संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। गत रविवार को 74 हजार से ज्यादा नए मामले दर्ज किए गए थे। हालांकि इससे एक सप्ताह पहले 1.11 लाख से ज्यादा केस मिले थे। जर्मनी में  कोरोना से अब तक 1.30 लाख से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed