{"_id":"60875e558ebc3e8d904e9f44","slug":"france-to-provide-oxygen-generators-and-liquid-ventilators-to-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना काल में मदद : भारत को ऑक्सीजन, वेंटीलेटर देगा फ्रांस","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
कोरोना काल में मदद : भारत को ऑक्सीजन, वेंटीलेटर देगा फ्रांस
Tue, 27 Apr 2021 06:17 AM IST
Jeet Kumar
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
Published by: Jeet Kumar
Updated Tue, 27 Apr 2021 06:17 AM IST
सार
- उच्च क्षमता रखने वाले आठ ऑक्सीजन जनरेटर जो साल भर 250 बेडों को ऑक्सीजन प्रदान करेगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर....
- फोटो : twitter
विस्तार
कोरोना वायरस से भारत में तबाही मची हुई है। आए दिन अस्पतालों में बढ़ते मरीजों ने चिंता पैदा कर दी है। वहीं ऑक्सीजन के कारण मरीजों की मौत हो रही है। इसको देखते हुए फ्रांस ने घोषणा की है कि वह भारत को आठ उच्च क्षमता वाले ऑक्सीजन जैनरेटर, पांच दिनों के लिए 2000 रोगियों के लिए तरल ऑक्सीजन साथ ही 28 वेंटिलेटर और आईसीयू के लिए उपकरण प्रदान करेगा।
विज्ञापन
फ्रांसीसी राजदूत इमैनुअल लेनिन ने ट्वीट किया कि अगले कुछ दिनों में, फ्रांस न केवल तत्काल राहत बल्कि दीर्घकालिक क्षमताओं को भारत तक पहुंचाएगा। आगे लिखा कि फ्रांस भारत को उच्च क्षमता रखने वाले आठ ऑक्सीजन जनरेटर जो साल भर 250 बेडों को ऑक्सीजन प्रदान करेगा।
विज्ञापन
भारत एक घातक कोरोना वायरस की लहर से जूझ रहा है। बढ़ते मामलों के कारण देश में अस्पताल बेड और मेडिकल ऑक्सीजन का भंडारण करना पड़ेगा। लेनिन ने कहा कि फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों द्वारा शुरू किए गए बड़े पैमाने पर एकजुटता मिशन का भारत की स्वास्थ्य प्रणाली को सही करना है। भारत में रोज तीन लाख से ज्यादा मामले दर्ज होने के कारण देश की स्थिति काबू से बाहर है।
विज्ञापन
बीते दिनों फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा था कि फ्रांस कोरोना के खिलाफ अपनी लड़ाई में भारत को अपना समर्थन देने के लिए तैयार है। साथ ही कहा था कि कोरोना के बढ़ते मामलों से जूझ रहे भारत को फ्रांस आने वाले दिनों में मेडिकल ऑक्सीजन क्षमता के साथ उसकी मदद करने की योजना पर काम कर रहा है।
कोरोना इस लड़ाई में फ्रांस के अलावा, यूनाइटेड किंगडम, अमेरिका और जर्मनी सहित कई अन्य देशों ने भी भारत की मदद करने की घोषणा की है। वहीं कुछ देशों से तो मदद का सामान भारत के हवाईअड्डों पर उतरने भी लगा है।