{"_id":"6396c19bf6df1112a538ed1f","slug":"france-president-macron-announces-free-condoms-for-18-to-25-year-olds-says-small-revolution-for-contraception","type":"story","status":"publish","title_hn":"France: 18-25 साल के युवाओं को मिलेगा मुफ्त कंडोम, राष्ट्रपति मैक्रों ने बताया गर्भनिरोधक के लिए छोटी क्रांति","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
France: 18-25 साल के युवाओं को मिलेगा मुफ्त कंडोम, राष्ट्रपति मैक्रों ने बताया गर्भनिरोधक के लिए छोटी क्रांति
Mon, 12 Dec 2022 11:28 AM IST
गुलाम अहमद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
Published by: गुलाम अहमद
Updated Mon, 12 Dec 2022 11:28 AM IST
सार
Free condoms in france: फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने घोषणा की है कि उनकी सरकार 18-25 साल के युवाओं के लिए मेडिकल दुकानों में मुफ्त कंडोम मुहैया कराएगी।
विज्ञापन
Emmanuel Macron
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
फ्रांस की सरकार 25 साल से कम उम्र के युवाओं को मुफ्त कंडोम उपलब्ध कराएगी। इसका उद्देश्य अनचाहे गर्भधारण को कम करना है। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने इसकी घोषणा की और कहा कि यह गर्भनिरोधक की दिशा में एक छोटी सी क्रांति है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य से जुड़े एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति मैक्रों ने कहा कि उनकी सरकार 18-25 साल के युवाओं के लिए मेडिकल शॉप पर मुफ्त कंडोम मुहैया कराएगी। बता दें, मैक्रों की सरकार ने इसी साल 25 साल से कम उम्र की महिलाओं के लिए मुफ्त कंडोम देने की योजना शुरू की थी। अब सरकार ने सभी युवाओं के लिए मुफ्त कंडोम उपलब्ध कराने का कदम उठाया है।
विज्ञापन
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, स्वास्थ्य अधिकारियों का अनुमान है कि फ्रांस में साल 2020 और 2021 में यौन संबंधित रोगों (एसटीडी) की दर में करीब 30% की वृद्धि दर्ज की गई है। फ्रांस में एड्स और यौन से होने वाले अन्य संक्रमणों के प्रसार को रोकने के उद्देश्य से कंडोम की सप्लाई पहले से ही राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्रणाली द्वारा की जाती है।
विज्ञापन