फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   France in panic due to murder of teacher in school teacher was beheaded three years before

France: स्कूल में शिक्षक की हत्या से दहशत में फ्रांस, तीन साल पहले भी काटा था एक टीचर का सिर

Wed, 18 Oct 2023 05:44 AM IST
जलज मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पेरिस Published by: जलज मिश्रा Updated Wed, 18 Oct 2023 05:44 AM IST
सार

पैटी की याद में स्कूलों व अन्य जगहों पर आयोजन होने जा रहे थे। अधिकारी इसे इस्लामी आतंकी हमला बता रहे हैं। तीन और लोग भी घायल हुए हैं, आतंकी को पकड़ लिया गया है। नया हमला छोटे बच्चों के स्कूल में हुआ। बच्चों के अनुसार आतंकी मोहम्मद ने 'अल्लाह हू अकबर' का नारा लगा कर बर्नार्ड की हत्या की।

विज्ञापन
France in panic due to murder of teacher in school teacher was beheaded three years before
फ्रांस - फोटो : Social Media

विस्तार

फ्रांस में 20 साल के आतंकी मोहम्मद मोगुश्कोव के शुक्रवार को स्कूल में घुसकर शिक्षक डॉमिनिक बर्नार्ड की चाकू से हत्या करने के बाद पूरा देश दहशत में है। यह हमला एक और स्कूली शिक्षक सैम्युअल पैटी की सिर काट कर की गई हत्या के तीन साल पूरे होने से महज तीन दिन पहले हुआ।

विज्ञापन

पैटी की याद में स्कूलों व अन्य जगहों पर आयोजन होने जा रहे थे। अधिकारी इसे इस्लामी आतंकी हमला बता रहे हैं। तीन और लोग भी घायल हुए हैं, आतंकी को पकड़ लिया गया है। नया हमला छोटे बच्चों के स्कूल में हुआ। बच्चों के अनुसार आतंकी मोहम्मद ने 'अल्लाह हू अकबर' का नारा लगा कर बर्नार्ड की हत्या की। कई अभिभावकों ने घटना को सोशल मीडिया पर देखा। वीडियो तेजी से वायरल हुए। 

विज्ञापन

हमले के बाद से ही फ्रांस अलर्ट 
15 साल के छात्र मारिस लजारा के अनुसार, उन्हें ऐसा लगा कि युद्ध चल रहा है। इसे इस्राइल पर सात अक्तूबर के हमास के हमले से भी जोड़ा जा रहा है। फ्रांस में बड़ी संख्या में यहूदी रहते हैं और बीते कुछ वर्षों में यहां बड़ी संख्या में मुस्लिम शरणार्थियों को आश्रय दिया गया है। हमास के हमले के बाद से ही फ्रांस अलर्ट पर है। सात अक्तूबर के बाद यहूदियों से नफरत के 200 मामले दर्ज हुए और 100 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। कई शहरों की सड़कों पर पुलिसकर्मी व सैनिक मशीनगनें लिए गश्त कर रहे हैं। बम रखे जाने की सूचनाएं मिलने के बाद कुछ जगहों को खाली करवाया गया है। वहीं, राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों ने संदेश दिया कि आतंकी स्कूलों में हमले कर रहे हैं, क्योंकि वे जानते हैं कि स्कूल नहीं रहे तो नई पीढ़ी में न मूल्य होंगे, न चीजों के बारे में आलोचनात्मक ढंग से सोचने की क्षमता।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed