{"_id":"619429e67196b133187f9819","slug":"france-has-changed-the-national-flag-of-its-country-and-president-emmanuel-macron-is-being-criticized","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदलाव: फ्रांस ने बदला अपना राष्ट्रीय ध्वज, किसी को नहीं लगी भनक, अब हो रही राष्ट्रपति मैक्रों की आलोचना","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
बदलाव: फ्रांस ने बदला अपना राष्ट्रीय ध्वज, किसी को नहीं लगी भनक, अब हो रही राष्ट्रपति मैक्रों की आलोचना
Wed, 17 Nov 2021 03:30 AM IST
Jeet Kumar
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
Published by: Jeet Kumar
Updated Wed, 17 Nov 2021 03:30 AM IST
सार
राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों ने यह परिवर्तन 1914 में द्वितीय विश्व युद्ध के अपने सैनिकों व फ्री फ्रांस क्रांति में भाग लेने वाले अपने स्वंसेवकों की याद में किया है।
विज्ञापन
फ्रांस का ध्वज
- फोटो : पिक्साबे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फ्रांस ने अपने देश के राष्ट्रीय झंडे में बदलाव किया है। अब झंडे में नीले रंग की जगह गहरा नीला (नेवी ब्ल्यू) दिखेगा, जो पूर्व में हुई फ्रांसीसी क्रांति का प्रतीक है। फ्रांस ने अपने राष्ट्रीय ध्वज में बदलाव एक साल पहले ही कर दिया था लेकिन इस ओर किसी का ध्यान नहीं गया।
विज्ञापन
ऐसे में झंडे में अचानक बदलाव देखकर लोग हैरान हैं। अब राष्ट्रपति मैक्रों की खूब आलोचना हो रही है। फ्रांसीसी राष्ट्रपति कार्यालय ने बयान जारी कर कहा कि फ्रांस गणराज्य के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने यह परिवर्तन 1914 में द्वितीय विश्व युद्ध के अपने सैनिकों व फ्री फ्रांस क्रांति में भाग लेने वाले अपने स्वंसेवकों की याद में किया है।
विज्ञापन
साल 1976 में तत्कालीन राष्ट्रपति वैलेरी गिस्कार्ड डी'स्टाइंग ने यूरोपीय संघ के झंडे के रंग के साथ सामंजस्य बिठाने के लिए हल्के नीले रंग में किया था। राष्ट्रपति कार्यालय ने कहा कि राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने तिरंगे झंडों के लिए नेवी ब्लू रंग को चुना है जो फ्रांसीसी क्रांति, प्रथम विश्व युद्ध और द्वितीय विश्व युद्ध के योद्धाओं के बलिदान को दर्शाता है।
विज्ञापन