फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   France Government removes British Home Minister Priti Patel from migrants meeting

फ्रांस : सरकार ने प्रवासियों की बैठक से ब्रिटिश गृहमंत्री प्रीति पटेल को हटाया

Sat, 27 Nov 2021 01:32 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, पेरिस
एजेंसी, पेरिस Published by: Kuldeep Singh Updated Sat, 27 Nov 2021 01:32 AM IST
सार

फ्रांसीसी सरकार ने ब्रिटेन की गृहमंत्री प्रीति पटेल को चैनल प्रवासन संकट पर आयोजित बैठक में नहीं बुलाया। फ्रांस ने यह कदम ब्रिटिश पीएम बोरिस जॉनसन द्वारा इस संकट से पेरिस के सही ढंग से नहीं निपटने को लेकर की गई आलोचना के बाद उठाया है।
 

विज्ञापन
France Government removes British Home Minister Priti Patel from migrants meeting
प्रीति पटेल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इंग्लिश चैनल पार करते वक्त नौका डूबने से कई प्रवासियों की मौत के बाद फ्रांस और ब्रिटेन के बीच तनाव बढ़ गया है। फ्रांसीसी सरकार ने ब्रिटेन की गृहमंत्री प्रीति पटेल को चैनल प्रवासन संकट पर आयोजित बैठक में नहीं बुलाया। फ्रांस ने यह कदम ब्रिटिश पीएम बोरिस जॉनसन द्वारा इस संकट से पेरिस के सही ढंग से नहीं निपटने को लेकर की गई आलोचना के बाद उठाया है।

विज्ञापन


इंग्लिश चैनल पार कर ब्रिटेन जा रहे प्रवासियों की नौका पलटने के बाद दो देशों में बढ़ा तनाव
फ्रांस के गृहमंत्री गेराल्ड डारमैनिन ने प्रीति पटेल के साथ रविवार को होने वाली यह बैठक रद्द कर दी है। इससे पहले ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों को लिखे एक पत्र में मौजूदा हालात के लिए फ्रांस की कोशिशों पर नाराजगी जताई थी। डॉरमैनिन के एक करीबी सूत्र ने इस पत्र को अस्वीकार्य और भागीदारों के बीच वार्ता की भावना के विपरीत बताया।
विज्ञापन


हालांकि ब्रिटिश परिवहन मंत्री ग्रांट शाप्स ने कहा कि हालात से कोई भी देश अकेला नहीं निपट सकता। उन्होंने फ्रांस से उसके फैसले पर पुनर्विचार करने का भी अनुरोध किया। बता दें कि फ्रांस से नौका द्वारा इंग्लिश चैनल पार कर ब्रिटेन जा रहे कुछ शरणार्थियों की एक दिन पहले डूबकर मौत हो गई थी। इनमें 17 पुरुष, 7 महिलाएं और तीन किशोर शामिल थे। इसे दुनिया के सबसे व्यस्त शिपिंग लेन में सबसे खराब त्रासदी बताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विरोध प्रदर्शन करेंगे फ्रांसीसी मछुआरे
ब्रिटेन के यूरोपीय संघ से अलग होने के ब्रेग्जिट समझौते के के बाद मछली पकड़ने के अधिकारों के विरोध में फ्रांसीसी मछुआरे चैनल की सुरंग और प्रमुख बंदरगाहों को बाधित करने की तैयारी कर रहे हैं। मछुआरों की राष्ट्रीय समिति ने कहा कि वह सुरंग और कैलिस, सेंट-मालो और ऑइस्ट्रेहम के चैनल बंदरगाहों पर विरोध प्रदर्शन करेंगे। बयान के मुताबिक, वे अहिंसक ढंग से विरोध दर्ज कराएंगे। हालांकि इसका प्रभाव इस रास्ते से होने वाले व्यापार पर भी पड़ सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed