फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   france could ban confusing gender inclusive words under new law proposed by 60 MPs emmanuel macron assembly

भ्रामक लैंगिक शब्दों पर प्रतिबंध लगा सकता है फ्रांस, जल्द ही 60 सांसदों के प्रस्ताव पर होगी चर्चा

Fri, 26 Feb 2021 08:29 AM IST
स्नेहा बलूनी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पेरिस Published by: स्नेहा बलूनी Updated Fri, 26 Feb 2021 08:29 AM IST
विज्ञापन
france could ban confusing gender inclusive words under new law proposed by 60 MPs emmanuel macron assembly
इमैनुअल मैक्रों (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

फ्रांस के 60 सांसदों द्वारा प्रस्तावित एक नए कानून के तहत भ्रामक लैंगिक समावेशी शब्दों पर प्रतिबंध लगा सकता है। सांसदों का तर्क है कि लिंग समावेशी संज्ञाएं सही फ्रांसीसी सीखने को बहुत ज्यादा कठिन बना देती हैं और ये पूरी भाषा को भी खतरे में डाल सकती हैं। नए कानून को सांसद फ्रांस्वा जोलिवेट और राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के करीबी सहयोगियों द्वारा प्रस्तावित किया गया है।

विज्ञापन


सांसदों का दावा है कि लैंगिक तटस्थ शब्द 'बोली जाने वाली भाषा और लिखित भाषा के बीच अंतर पैदा करते हैं।' टेलीग्राफ के हवाले से एक बयान में कहा गया है, 'इससे पूरी फ्रांसीसी भाषावादी विरासत के गायब होने का खतरा है। महिलाओं और पुरुषों के बीच समानता की लड़ाई न्यायोचित है। मगर इसके लिए अपानाया जाने वाला रास्ता कभी-कभी भ्रामक हो जाता है।'
विज्ञापन


इस कानून ने उन लोगों के लिए व्याकरण में परिवर्तन की पहुंच को लेकर चिंता बढ़ाने का काम किया है जो नेत्रहीन हैं या जिन्हें सीखने में कठिनाई होती है। आने वाले हफ्तों में प्रस्तावित कानून पर संसद में बहस होगी। कुछ लोगों का तर्क है कि यह प्रस्ताव फ्रांसीसी भाषा से महिलाओं के उन्मूलन को रोकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्तमान में, स्कूलों में पढ़ाए जाने वाले फ्रांसीसी व्याकरण नियम बताते हैं कि संज्ञा का पुल्लिंग 'हमेशा जीतता है'। उदाहरण के लिए दोस्तों के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले बहुवचन, 'एमिस' (amis) का उपयोग महिलाओं और पुरुषों दोनों को संदर्भित करने के लिए किया जाता है, बेशक समूह में अधिकांश महिलाएं ही क्यों न हो। वहीं एमिज (amies) के स्त्रीलिंग बहुवचन का उपयोग केवल तभी किया जाता है जब समूह में हर कोई महिला हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed