फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   France attack president Emmanuel macron says cartoon of prophet mohammad not supported but violence is also not accepted

फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों की दो टूक-कार्टून का समर्थन नहीं, हिंसा भी बर्दाश्त नहीं

Sun, 01 Nov 2020 10:27 AM IST
Tanuja Yadav वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पेरिस Published by: Tanuja Yadav Updated Sun, 01 Nov 2020 10:27 AM IST
विज्ञापन
France attack president Emmanuel macron says cartoon of prophet mohammad not supported but violence is also not accepted
Emmanuel Macron

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने शनिवार को दो टूक कहा कि जो मुस्लिम पैगंबर मोहम्मद के कार्टून को लेकर परेशान हैं, वो उनका सम्मान करते हैं, लेकिन इसके बदले में हिंसा उन्हें कतई स्वीकार नहीं है। बता दें, कॉर्टून विवाद के बाद पिछले दो हफ्तों में फ्रांस में हिंसा काफी बढ़ गई है, जिसके बाद सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है।

विज्ञापन


दोगुने सैनिक तैनात
पेरिस में एक स्कूल टीचर की हत्या करने के बाद से हिंसा के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। हाल ही में नीस के चर्च में तीन लोगों की हत्या कर दी गई थी और शनिवार को लियोन में एक पादरी को गोली मार दी गई। इसके बाद मैक्रों ने देशभर में तैनात सैनिकों की संख्या दोगुनी कर दी। फ्रांस में स्कूलों और पूजास्थलों के पास सैनिकों की तैनाती को ज्यादा बढ़ाया गया है। 
विज्ञापन


मुस्लिमों के निशाने पर फ्रांस
फ्रांस में पैगंबर मोहम्मद के कार्टून को लेकर शुरू हुए विवाद के बाद से दुनियाभर के मुस्लिम और खासकर मुस्लिम देश फ्रांस को निशाना बनाए हुए हैं। कई देशों ने फ्रांस के सामान के बहिष्कार की भी अपील की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


फ्रांस मुस्लिम विरोधी नहीं
इस पर फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने एक मीडिया संस्थान को अपनी सफाई पेश करते हुए कहा कि फ्रांस के मकसद को गलत ढंग से लिया जा रहा है। फ्रांस के राष्ट्रपति ने कहा कि फ्रांस कभी भी हिंसा के आगे नहीं झुकेगा। उन्होंने यह भी कहा कि अभिव्यक्ति की आजादी की रक्षा की जाएगी, जिसमें कार्टून छापना शामिल है।

हालांकि उन्होंने आगे सफाई देते हुए कहा कि वह या उनके अधिकारी पैगंबर के कार्टून का समर्थन नहीं करते हैं और ना ही फ्रांस मुस्लिम विरोधी है। मैक्रों ने कहा कि वो समझते हैं और इस बात का सम्मान करते हैं कि इस कार्टून से कई लोगों को ठेस पहुंची है लेकिन मैं हिंसा की बात को स्वीकार नहीं करूंगा।


मैक्रों ने आगे कहा कि वो अपने देश की लिखने, पढ़ने और ड्रॉ करने के अधिकार की रक्षा करेंगे और मेरी भूमिका चीजों को शांत करने की है, जो मैं कर रहा हूं लेकिन साथ ही इनके अधिकार की भी रक्षा करना मेरा धर्म है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed