फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   France army killed 30 terrorists of al Qaeda in Mali

फ्रांस की सेना ने माली में अल-कायदा से जुड़े 30 आतंकवादियों को किया ढेर

Sat, 24 Nov 2018 11:19 AM IST
भाषा, बामाको
भाषा, बामाको Updated Sat, 24 Nov 2018 11:19 AM IST
विज्ञापन
France army killed 30 terrorists of al Qaeda in Mali

फ्रांस के सशस्त्र बलों के मंत्रालय ने कहा है कि उसके आतंकवाद विरोधी बलों ने माली में अल-कायदा से जुड़े कम से कम 30 कट्टरवादियों को ढेर कर दिया है। फ्रांस की सशस्त्र बलों की मंत्री फ्लोरेंस पार्ली ने ट्विटर पर जारी एक बयान में कहा, "गुरुवार और शुक्रवार की रात चलाए गए अभियान में मुख्य जिहादी सरगना हमदून कूफा के भी मारे जाने की संभावना है।" 

विज्ञापन


कूफा अल-कायदा से जुड़े फुलानी जिहादी समूह कतिबत माकिना का सरगना है जिसे जेएनआईएम के नाम से जाना जाता है। मंत्रालय ने बताया कि हमले में फ्रांस के सैनिकों ने आतंकियों पर हवाई हमले, हेलीकॉप्टर से बमबारी और जमीनी कार्रवाई की। ऑपरेशन बरखाने फ्रांस का विदेशों में सबसे बड़ा सैन्य अभियान है। इसके तहत अफ्रीका के साहेल क्षेत्र में तीन हजार फ्रांसीसी सैनिकों को तैनात किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed