फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   France agrees to Israel s rules to ban imposed on crew members from Muslim countries like pakistan Flydubai

फ्लाईदुबई विमान घटना: 31 मुस्लिम देशों के क्रू पर लगा बैन, इस्राइल-फ्रांस का फैसला, सूची में पाकिस्तान भी

Wed, 14 Oct 2026 10:02 PM IST
देवेश त्रिपाठी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, दुबई
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: देवेश त्रिपाठी Updated Wed, 14 Oct 2026 10:02 PM IST
सार

एयर फ्रांस ने पुष्टि की है कि वह इस्राइल के उन नए नियमों का पालन कर रही है, जिनके तहत 31 देशों की राष्ट्रीयता वाले पायलटों और केबिन क्रू को इस्राइल के हवाई क्षेत्र में उड़ान भरने से रोका गया है। इनमें पाकिस्तान समेत कई मुस्लिम बहुल देश शामिल हैं।

विज्ञापन
France agrees to Israel s rules to ban imposed on crew members from Muslim countries like pakistan Flydubai
एयर फ्रांस के खिलाफ कार्रवाई की आशंका - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

फ्रांस की प्रमुख विमानन कंपनी एयर फ्रांस ने पुष्टि की है कि वह इस्राइल के नए प्रतिबंधों का पालन कर रही है। इन नियमों के तहत कुछ देशों की राष्ट्रीयता वाले पायलटों और केबिन क्रू को इस्राइल के हवाई क्षेत्र में आने-जाने वाली उड़ानों में काम करने से रोका गया है। मानवाधिकार और रोजगार कानून से जुड़े विशेषज्ञों ने इस नीति पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि इससे एयर फ्रांस के खिलाफ भेदभाव के आरोपों में कानूनी कार्रवाई हो सकती है।
विज्ञापन


इस्राइली मीडिया और फ्रांस की खोजी समाचार वेबसाइट मीडियापार्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, इस्राइल ने 31 मुस्लिम बहुल देशों के नागरिकों पर यह प्रतिबंध लगाया है। इनमें अल्जीरिया, ट्यूनीशिया, ईरान, ओमान, सऊदी अरब, पाकिस्तान और नाइजर शामिल हैं। इन देशों की राष्ट्रीयता वाले लोगों को इस्राइल के हवाई क्षेत्र में उड़ान भरने की अनुमति नहीं है।
विज्ञापन


मुस्लिम देशों के क्रू पर बैन को लेकर क्या बोला एयर फ्रांस?
अल जजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक, एयर फ्रांस ने कहा, "अन्य सभी विमानन कंपनियों की तरह एयर फ्रांस को भी उन देशों के अधिकारियों की ओर से तय प्रवेश नियमों का पालन करना होता है, जहां वह सेवाएं देती है। ये नियम उसके यात्रियों और कर्मचारियों, दोनों पर लागू होते हैं।" कंपनी ने बताया कि इस्राइली अधिकारियों की ओर से तेल अवीव जाने वाली उड़ानों के लिए लागू नए नियमों के बारे में संबंधित कर्मचारियों को सूचित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक अक्तूबर को जारी हुआ था निर्देश
इस्राइली मीडिया एन12 के अनुसार, परिवहन एवं सड़क सुरक्षा मंत्रालय ने एक अक्तूबर को विदेशी विमानन कंपनियों को निर्देश दिया था। इसके तहत इस्राइल के हवाई क्षेत्र में उड़ान भरने वाले विमानों के पायलट और केबिन क्रू के पास उन देशों की नागरिकता या दोहरी नागरिकता नहीं होनी चाहिए, जिनके इस्राइल के साथ राजनयिक संबंध नहीं हैं।

यह निर्देश 30 सितंबर को दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की एक उड़ान को गिराने की साजिश के एक दिन बाद आया था। अब तक की जांच के मुताबिक, ओमान के एक सह-पायलट पर विमान को इजरायल के बेन गुरियन हवाई अड्डे से टकराने की कोशिश करने का आरोप है। उस पर भारतीय पायलट स्मित मच्छार पर हमला करने का भी आरोप है। भारतीय पायलट अस्पताल में भर्ती रहे और स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं।

कई अंतरराष्ट्रीय एयरलाइंस पर असर की आशंका
इस्राइल के इस निर्देश का असर उन दर्जनों विमानन कंपनियों पर पड़ सकता है, जो इस्राइल के लिए, वहां से या उसके हवाई क्षेत्र के ऊपर से उड़ान भरती हैं। चेक गणराज्य की सबसे बड़ी विमानन कंपनी स्मार्टविंग्स ने निर्देश मिलने की पुष्टि की। कंपनी ने कहा कि फिलहाल उसके संचालन पर इसका असर नहीं पड़ा है, लेकिन वह नियमों का पालन करेगी।


अमेरिकी विमानन कंपनी यूनाइटेड एयरलाइंस ने इस बारे में कहा कि उसके पास साझा करने के लिए कोई जानकारी नहीं है। कंपनी ने यह पुष्टि नहीं की कि उसे इस्राइल का निर्देश मिला है या उसने इसके अनुसार कोई बदलाव किया है। मीडियापार्ट के मुताबिक, एयर फ्रांस के पायलटों और केबिन क्रू के लिए जारी एक आंतरिक ज्ञापन में चेतावनी दी गई थी कि निर्देश का पालन नहीं करने पर कंपनी और संबंधित कर्मचारी को प्रतिबंधों का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed