कमला हैरिस के नाम का गलत उच्चारण करने पर टोका तो टीवी एंकर ने खोया आपा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका के राष्ट्रपति पद की दौड़ में शामिल डेमोक्रेटिक प्रत्याशी जो बाइडेन की ओर से भारतीय मूल की कमला हैरिस को उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार घोषित किया गया है। वहीं, हैरिस के नाम का उच्चारण अमेरिका के एक समाचार चैनल पर विवाद का मुद्दा बन गया। दरअसल, फॉक्स न्यूज के एक एंकर ने तब आपा खो दिया जब उन्होंने हैरिस के नाम का गलत उच्चारण किया और कार्यक्रम में आए अतिथि वक्ता ने उन्हें इस पर टोक दिया।
फॉक्स न्यूज के एंकर टकर कार्ल्सन (Tucker Carlson) एक कार्यक्रम में हैरिस को लेकर बातचीत कर रहे थे। इस कार्यक्रम में डेमोक्रेटिक पार्टी के कई राष्ट्रपति चुनाव अभियानों में सलाहकार रह चुके रिचर्ड गुडस्टाइन (Richard Goodstein) अतिथि वक्ता के तौर पर मौजूद थे। जैसे ही कार्लसन ने हैरिस के बयानों को लेकर बात करनी शुरू की गुडस्टाइन ने उन्हें टोक दिया और बताया कि कमला हैरिस के नाम का सही उच्चारण क्या है।
गुडस्टाइन ने कहा, 'यह कुछ ऐसा है जो आपको और फॉक्स पर आपके साथी एंकरों की मदद करेगा।' इसके बाद उन्होंने कार्लसन को बताया कि हैरिस के नाम का उच्चारण किस तरह किया जाता है। इस पर एंकर ने भड़कते हुए कहा, 'तो क्या हुआ?' इसके जवाब में गुडस्टाइन ने कहा, 'मैंने सोचा कि ऐसा व्यक्ति जो उप राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार है, उसके सम्मान में कम से कम उसका नाम तो सही से लिया जाना चाहिए।'
एंकर ने इस पर सवाल किया, 'मैं गलती से अगर उनके नाम का गलत उच्चारण कर रहा हूं तो क्या मैं उनका अपमान कर रहा हूं?' उन्होंने कमला हैरिस के नाम का दो-तीन तरीके से गलत उच्चारण करके कहा, 'तो मुझे उनकी आलोचना करने की अनुमति नहीं है? मैंने गलती से उनके नाम का गलत उच्चारण किया।' इसके बाद दोनों के बीच बहस शुरू हुई जिसमें कार्ल्सन ने हैरिस के नाम का सही उच्चारण करने का कोई प्रयास नहीं किया।
सोशल मीडिया पर शुरू हुई आलोचना, रंगभेद की बहस
कार्लसन और गुडस्टाइन के बीच हुई इस बहस का वीडियो जब सोशल मीडिया पर शेयर हुआ तो रंगभेद का मुद्दा एक बार फिर चर्चा में आ गया। मशहूर फिल्म निर्देशक और स्क्रीनराइटर वारेन लीट ने भी इस घटना पर तीखी प्रतिक्रिया दी और कार्ल्सन पर सवाल उठाए। उन्होंने यह वीडियो ट्विटर पर शेयर करते हुए लिखा, 'कमला के नाम का सही उच्चारण से इनकार कर देना वह भी तब जब आप एक ब्रॉडकास्ट जर्नलिस्ट हैं, रंगभेद है।'
Refusing to pronounce Kamala’s name correctly when you’re a broadcast « journalist » is racist.
— Warren Leight (@warrenleightTV) August 12, 2020
But we already knew that about Tucker. https://t.co/INvo6mhKZj
वहीं, अमेरिकी लेखिका और कार्यकर्ता शार्लट क्लाइमर ने इस घटना को लेकर कार्ल्सन की मानसिकता पर सवाल उठाए। उन्होंने इस बारे में ट्वीट किया, 'इस बात को दरकिनार भी कर दिया जाए कि सभी ने और उनके जान पहचान वालों ने लाखों बार 'कमला' नाम सुना होगा। इसका उच्चारण बहुत आसान है। टकर कार्ल्सन के दिमाग ने दूसरे रंग की महिला को देखा और उनके नाम को कठिन बनाने का फैसला कर लिया। इस कार्यक्रम में यह हुआ।'
Like, okay, putting aside that everyone and their cousin has heard the name "Kamala" a million times over the several years, it's such an easy to pronounce phonetically. Tucker Carlson's brain saw a woman of color and had to make the name difficult. That's what happened.
— Charlotte Clymer 🏳️🌈 (@cmclymer) August 12, 2020