फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Four Sri Lankan Tamil stowaways caught travelling on cargo ship at Suez Canal security checkpoint

Sri Lanka: चार श्रीलंकाई तमिल स्वेज नहर सुरक्षा चौकी से गिरफ्तार, मालवाहक जहाज पर अवैध रूप से कर रहे थे यात्रा

Wed, 12 Apr 2023 12:01 AM IST
वीरेंद्र शर्मा पीटीआई, कोलंबो
पीटीआई, कोलंबो Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Wed, 12 Apr 2023 12:01 AM IST
सार

जहाज श्रीलंका से कपड़ा निर्यात करने के लिए यूरोप जा रहा था। जहाज के कप्तान को स्वेज नहर सुरक्षा चौकी के पास उनके जहाज में सवार होने की जानकारी मिली थी। 
 

विज्ञापन
Four Sri Lankan Tamil stowaways caught travelling on cargo ship at Suez Canal security checkpoint
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

श्रीलंका के चार तमिल को एक मालवाहक जहाज पर अवैध रूप से यात्रा करते हुए पकड़ा गया है। ये कोलंबो बंदरगाह से जहाज में सवार हुए थे। अवैध रूप से यात्रा करते हुए पकड़े जाने के बाद चारों को पुलिस को सौंप दिया गया। 
विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, चारों एमवी सीएमए सीजीएम पनामा कंटेनरशिप में घुसे थे, जबकि जहाज पिछले महीने कोलंबो बंदरगाह में खड़ा था। जहाज श्रीलंका से कपड़ा निर्यात करने के लिए यूरोप जा रहा था। कप्तान को स्वेज नहर सुरक्षा चौकी के पास उनके जहाज में सवार होने की जानकारी मिली थी। सोमवार को चारों को श्रीलंका पुलिस को सौंप दिया गया। जिसके बाद पुलिस ने चारों को गाले प्रेमरत्ने थिरानागामा के कार्यवाहक मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया। मजिस्ट्रेट ने उन्हें रिमांड पर लिया।
विज्ञापन


 25 मार्च को कोलंबो से यूरोप के लिए रवाना हुआ था जहाज
24 मार्च को यह मालवाहक जहाज कोलंबो बंदरगाह पर था। जहां से वह यूरोप के लिए 25 मार्च को रवाना हुआ। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्वेज नहर की सुरक्षा चौकी के पास उनकी जानकारी मिलने पर जहाज के कर्मचारी अलर्ट हुए और उनकी जानकारी श्रीलंका पुलिस को दी गई। बताया गया है कि कप्तान और जहाज के अन्य कर्मचारी उन्हें नहीं जानते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कड़ी सुरक्षा के बीच चारों को श्रीलंका भेजा गया
चारों श्रीलंकाई युवकों को एक विशेष सेल में रखा और उन्हें कड़ी सुरक्षा के बीच गाले बंदरगाह लाया गया। यहां से उन्हें चीन जा रहे एक जहाज के जरिए श्रीलंका लाया गया और अधिकारियों को सौंपा गया। पकड़े गए चारों की पहचान मुलैथिवु, चुन्नक्कम, काइट्स और वेलिविथिथुराई के रूप में की गई है। अप्रवास और उत्प्रवास विभाग ने कहा कि विशेष जांच शुरू कर दी है कि ये लोग कोलंबो बंदरगाह पहुंचने और जहाज में कैसे घुसे। अधिकारियों ने कहा कि चारों के अलावा उनकी मदद करने वालों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed