फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Four people arrested in Pakistan for damaging rare statue of Mahatma Buddha

पाकिस्तान में महात्मा बुद्ध की दुर्लभ प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने के मामले में चार लोग गिरफ्तार

Sat, 18 Jul 2020 11:10 PM IST
Rajeev Rai पीटीआई, पेशावर
पीटीआई, पेशावर Published by: Rajeev Rai Updated Sat, 18 Jul 2020 11:10 PM IST
विज्ञापन
Four people arrested in Pakistan for damaging rare statue of Mahatma Buddha
पाकिस्तान में महात्मा बुद्ध की दुर्लभ प्रतिमा क्षतिग्रस्त - फोटो : social media

पाकिस्तान में महात्मा बुद्ध की एक दुर्लभ प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने को लेकर खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उल्लेखनीय है कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो में कुछ लोग प्रतिमा को हथौड़े से तोड़ते नजर आ रहे थे।

विज्ञापन


स्थानीय निवासियों ने बताया कि मर्दान जिले के तख्तबई तहसील में एक खेत में खुदाई के दौरान मिली इस प्रतिमा को एक स्थानीय मौलवी के आदेश पर नष्ट कर दिया गया।
विज्ञापन


पुलिस ने शनिवार को इस बारे में बताया कि इस मामले में चार संदिग्ध लेागों को गिरफ्तार किया गया है और उनके खिलाफ एक प्राथमिकी दर्ज की गई है।

खैबर पख्तूनख्वा के पुरातत्व विभाग के निदेशक अब्दुल समद खान ने इस घटना पर दुख जताया है और दोषियों के खिलाफ उपयुक्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है। 

गौरतलब है कि इस प्रांत का पुराना नाम गंधार है और यह बौद्ध धर्म से जुड़ा एक प्रमुख स्थल रहा है। प्राचीन काल में बनी गंधार शैली में बुद्ध की कई प्रतिमाएं खुदाई में प्राप्त हुई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed