फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Foundation stone of first Hindu temple in Abu Dhabi will be placed in April

इस साल अप्रैल में रखी जाएगी अबूधाबी के पहले हिंदू मंदिर की आधारशिला

Tue, 12 Feb 2019 03:44 AM IST
Gaurav Pandey वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Gaurav Pandey Updated Tue, 12 Feb 2019 03:44 AM IST
विज्ञापन
Foundation stone of first Hindu temple in Abu Dhabi will be placed in April

अबूधाबी में पहले हिंदू मंदिर का शिलान्यास अप्रैल में किया जाएगा। 2015 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहली यूएई यात्रा के दौरान अबुधाबी सरकार ने मंदिर बनाने की योजना को मंजूरी दी थी। वैश्विक हिंदू संस्था और सामाजिक संगठन बीएपीएस स्वामीनारायण संस्था इस मंदिरा का निर्माण करा रही है। 

विज्ञापन


गल्फ न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, संस्था के मौजूदा गुरू और अध्यक्ष महंत स्वामी महाराज 20 अप्रैल को मंदिर की आधारशिला रखेंगे। महंत स्वामी महाराज 18 से 20 अप्रैल तक यूएई में रहेंगे। मंदिर के लिए अबुधाबी के राजकुमार शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयन ने 13.5 एकड़ भूमि उपहार में दी थी। 
विज्ञापन


इतनी ही भूमि यूएई सरकार ने मंदिर परिसर में पार्किंग बनाने के लिए दी गई थी। अबुधाबी-दुबई हाईवे के निकट बनने वाले इस मंदिर में सात टॉवर होंगे, जो यूएई के सात अमीरात को दर्शाएंगे। मंदिर के पत्थर को भारत के कारीगरों ने तराशा है, जिसे यूएई में संकलित किया जाएगा। गुलाबी पत्थर राजस्थान से, जबकि मार्बल यूरोपीय देश मेसेडोनिया से मंगाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed