{"_id":"609ea5988ebc3ed98a425901","slug":"former-us-president-donald-trump-tightens-grip-on-republican-party","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिकी राजनीति: रिपब्लिकन पार्टी पर पकड़ मजबूत बना रहे पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अमेरिकी राजनीति: रिपब्लिकन पार्टी पर पकड़ मजबूत बना रहे पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप
Fri, 14 May 2021 10:00 PM IST
गौरव पाण्डेय
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Fri, 14 May 2021 10:00 PM IST
सार
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप रिपब्लिकन पार्टी में अपनी पकड़ मजबूत बनाने में लगे हुए हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार गुरुवार को हाउस कॉन्फ्रेंस में अपनी एक प्रमुख सहयोगी के चयन को सुनिश्चित कर वह अगले महीने से रैलियों को संबोधित करने की योजना बना रहे हैं।
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप
- फोटो : एएनआई (फाइल)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ट्रंप की सहयोगी एलिस स्टेफनिक को पूर्व राष्ट्रपति के समक्थन के साथ आसानी से हाउस रिपब्लिकन कॉन्फ्रेंस की अध्यक्षता के लिए चुना गया। वह अब सदन में तीसरे नंबर की रिपब्लिकर होंगी। एसिल ने लिज शेनी की जगह ली है जो उन 10 रिपब्लिकन में शामिल थीं जिन्होंने जनवरी में ट्रंप के खिलाफ महाभियोग के समर्थन में मोट दिया था।
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, 'एसिल स्टेफनिक को उनकी बड़ी जीत के लिए बधाई।' ट्रंप पहले भी एलिस को समर्थन देते रहे हैं और यह गुरुवार को यह बात दोहराने के साथ उन्होंने एलिस के प्रतिद्वंद्वी चिप रॉय पर निशाना साधा। बता दें कि व्हाइट हाउस से जाने के बाद से ही ट्रंप रिपब्लिकन पार्टी में अपना प्रभुत्व बढ़ाने की कोशिशों में लगे हुए हैं।
विज्ञापन